
Bhalachandra Sankashti Chaturthi 2023: भालचन्द्र संकष्टी चतुर्थी पर आज बन रहे हैं कई योग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का समय
AajTak
चतुर्थी तिथि भगवान श्री गणेश को समर्पित है. हर माह में दो चतुर्थी तिथि आती हैं. एक कृष्ण पक्ष में और दूसरा शुक्ल पक्ष की चतुर्थी. शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी माना जाता है. चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भालचन्द्र संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है. तो आइए जानते हैं भालचन्द्र संकष्टी चतुर्थी का शुभ मुहूर्त और कथा.
चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भालचन्द्र संकष्टी चतुर्थी का त्योहार मनाया जाता है. इस बार भालचन्द्र संकष्टी चतुर्थी 11 मार्च 2023, शनिवार यानी आज मनाई जा रही है. इस दिन विधि विधान से भगवान गणेश की पूजा करना शुभ माना जाता है. गणपति पूजा से जीवन में चल रही तमाम बाधाएं नष्ट हो जाती हैं. इसलिए इन्हें विघ्नहर्ता और संकटमोचन के नाम से भी जाना जाता है. माना जाता है कि इस दिन कथा सुनने से भगवान गणेश काफी प्रसन्न होते हैं. तो आइए जानते हैं भालचन्द्र संकष्टी चतुर्थी का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा के बारे में विस्तार से
भालचन्द्र संकष्टी चतुर्थी शुभ मुहूर्त (Bhalachandra Sankashti Chaturthi Shubh Muhurat)
भालचन्द्र संकष्टी चतुर्थी शनिवार, मार्च 11, 2023 को संकष्टी के दिन चन्द्रोदय - रात 10 बजकर 03 मिनट
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - मार्च 10, 2023 को रात 09 बजकर 42 मिनट से चतुर्थी तिथि समाप्त - मार्च 11, 2023 को रात 10 बजकर 05 मिनट पर
संकष्टी चतुर्थी की व्रत कथा (Sankashti Chaturthi Vrat Katha)
हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, एक बार भगवान शिव और माता पार्वती नदी किनारे बैठे थे. तभी अचानक माता पार्वती को चौपड़ खेलने की इच्छा हुई, लेकिन वहां उन दोनों के अलावा तीसरा कोई नहीं था जो इस खेल में निर्णायक भूमिका निभा सकता. शिवजी और पार्वती ने मिलकर एक मिट्टी की मूर्ति बनाई और उसमें जान डाली और उसे खेल में सही फैसला लेने का आदेश दिया. खेल में माता पार्वती बार-बार भगवान शिव को मात दे रही थीं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










