
Bhai Dooj 2023: भाई दूज पर राशिनुसार जरूर करें ये उपाय, जागेगा भाई का सोया भाग्य
AajTak
Bhai Dooj 2023: भाई दूज के दिन जो भाई बहन के घर जाकर भोजन ग्रहण करता है और तिलक करवाता है, उसकी अकाल मृत्यु नहीं होती है. भाई दूज का त्योहार 15 नवंबर दिन बुधवार यानी कल मनाया जाएगा. आइए जानते हैं कि भाई दूज पर राशिनुसार कौन से उपाय करने से भाई का भाग्योदय हो सकता है.
Bhai Dooj 2023: दीपावली के दूसरे दिन कार्तिक शुक्ल द्वितिया को भैया दूज का पर्व मनाया जाता है. इस दिन बहनें अपने भाई का तिलक करती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं. कहते हैं कि इस दिन जो भाई बहन के घर जाकर भोजन ग्रहण करता है और तिलक करवाता है, उसकी अकाल मृत्यु नहीं होती है. आज देशभर में भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा है. आइए जानते हैं कि भाई दूज पर राशिनुसार कौन से उपाय करने से भाई का भाग्योदय हो सकता है.
मेष राशि- बहनें भगवान गणेश जी को बेल पत्र अर्पित करें. ताकि आपके भाई का क्रोध और स्वभाव पर नियंत्रण रहे.
वृष राशि- इस दिन बहनें शिवजी को जल धारा अर्पित करें और भाई के साथ अपने रिश्ते के मजबूत होने की प्रार्थना करें.
मिथुन राशि- भाई दूज पर बहनें सूर्य देव को जल चढ़ाएं ताकि भाई की दुर्घटनाओं से रक्षा हो सके. वो सुरक्षित रहे.
कर्क राशि- भगवान गणेश को बेलपत्र अर्पित करें. इससे आपके भाई के करियर के उतार-चढ़ाव दूर होंगे और उसकी उन्नति होगी.
सिंह राशि- शिवजी को चंदन अर्पित करें. इससे आपके भाई का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और वो पूरे वर्ष रोग-बीमारियों से बचा रहेगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










