
Bhagwant Mann's Yellow Turban: भगवंत मान ने आजतक को बताया उनका पीली पगड़ी कनेक्शन
AajTak
शपथ ग्रहण के भगत सिंह कनेक्शन को केजरीवाल और भगवंत मान 'इंकलाब' का नाम दिया हैं. अक्सर भगवंत मान को पीली पगड़ी में ही देखा जाता है. आजतक से खास बातचीत में भगवंत मान ने बताया था कि उनका पीली पगड़ी पहनने के पीछे क्या कारण और सोच है. भगवंत मान ने कहा कि पीली पगड़ी का जहां तक संबंध है तो जब मैं 2014 में सासंद बना, तो उसके बाद मैं भगत सिंह के गांव खटकरकलां गया और उनके कदमों में माथा टेका और मैंने ये वादा किया कि मैं उनके बसंती रंग की पगड़ी पहनूंगा, तब से ये मैं पगड़ी पहन रहा हूं. एक तरह से ये मेरी यूनिफॉर्म बन गई है और लोग मुझे इसी से पहचानते हैं. देखें ये वीडियो.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










