
Bhagalpur: महिला की गला रेतकर हत्या, पति ने कहा- 'कई लड़कों से थे अवैध संबंध'
AajTak
भागलपुर से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है. महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या की गई, जिसमें पति ने खुलासा किया कि उसकी पत्नी के कई लड़कों से अवैध संबंध थे. पुलिस मृतक महिला के कॉल डिटेल खंगाल रही है.
बिहार के भागलपुर से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला का शव कुप्पा घाट पुल के नीचे मिलने से सनसनी फैल गई. महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या की गई है. महिला के पति ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी पत्नी के कई लड़कों से अवैध संबंध थे.
महिला का शव मिलने की सूचना के बाद, पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है.
पुलिस के मुताबिक, मृतक महिला सुल्तानगंज के रहने वाले कैलाश साह की पत्नी जूली कुमारी है. मृतक महिला के परिजनों ने पति कैलाश साह पर हत्या का आरोप लगाया है. वहीं, कैलाश साह का कहना है कि उसकी पत्नी के कई लड़कों के साथ अवैध संबंध थे. वह लगातार एक साथ कई लड़कों के संपर्क में थी. अक्सर वह लड़कों से बातचीत करती थी और मना करने के बाद घर से निकल जाती थी. वह कई-कई दिन तक घर नहीं आती थी और घर आने के बाद, मुझसे बात नहीं करती थी.
परिजनों का कहना है कि घटना की रात जूली के मोबाइल पर एक कॉल आया था. इसके बाद वह घर से बाहर निकल गई और रात भर घर नहीं लौटी. सुबह जब परिजनों ने देखा, तो गला रेता हुआ शव कुप्पा घाट पुल के नीचे से बरामद हुआ.
परिजनों के मुताबिक, सात साल पहले जूली की शादी सुल्तानगंज निवासी कैलाश साह से हुई थी. शादी के बाद से ही जूली पति के साथ भागलपुर बरारी थाना के मुसहरी टोला में मायके वालों के साथ रहती थी.
मृतक महिला के बेटे ऋषि ने पुलिस को बताया, 'मम्मी-पापा ने देर रात तक शराब पी, उसके बाद मम्मी और शराब लेने के लिए घर से निकल गईं.' स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मृतक महिला के कॉल डिटेल को खंगाल रही है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









