
BGMI की कंपनी Krafton ने भारत में लॉन्च किया नया गेम, 2025 में होगी 4 नए गेम्स की एंट्री
AajTak
Cookie Run India Launch: Krafton ने भारतीय बाजार में अपना नया गेम Cookie Run India लॉन्च कर दिया है. ये गेम दुनियाभर में पॉपुलर कुकी रन सीरीज का हिस्सा है. कंपनी ने इस गेम को भारतीय टच के साथ लॉन्च किया है. कंपनी का कहना है कि उन्हें बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है, जिसमें 10 लाख लोगों ने गेम के लिए प्री-रजिस्टर किया है.
BGMI के पब्लिशर Krafton ने भारत में अपने नए गेम का ऐलान कर दिया है. कंपनी एक कैजुअल रनर मोबाइल गेम लेकर आ रही है. इस गेम को कंपनी देवसिस्टर्स के साथ मिलकर डेवलप किया है. इस गेम का नाम Cookie Run India है. कंपनी का कहना है कि इस गेम को लॉन्च से पहले ही 10 लाख लोगों ने प्रीरजिस्टर किया है.
इस गेम को भारतीय थीम को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. ये गेम Android और iOS दोनों ही प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. हालांकि, इसे डाउनलोड करने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा. ये गेम 11 दिसंबर 2024 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा.
आप इसे Google Play Store और Apple App Store से डाउनलोड कर सकते हैं. कंपनी का कहना है कि इस गेम को खासतौर पर भारतीयों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें ग्लोबल लेवल की पॉपुलर कुकी रन सीरीज के साथ लोकल एक्सपीरियंस जोड़ा गया है.
यह भी पढ़ें: WhatsApp का बड़ा ऐलान, इन स्मार्टफोन्स पर नहीं करेगा काम, तुरंत चेक करें
गेम में गुलाब जामुन और काजू कतली जैसी कई पॉपुलर मिठाइयों से प्रेरित कुकी कैरेक्टर शामिल होंगे. गेम में आपको कई लोकल एलिमेंट्स मिलेंगे. कंपनी ने कहा है कि इसमें लोकल इन-गेम इवेंट्स होंगे, जिससे प्लेयर्स का एक्सपीरियंस बेहतर होगा.
नए गेम की लॉन्चिंग पर Krafton के हेड ऑफ पब्लिशिंग मीनू ली ने कहा, 'देवसिस्टर्स के साथ मिलकर इस गेम को डेवलप करके हम काफी एक्साइटेड हैं. कुकी रन इंडिया को अब तक मिले रिस्पॉन्स ने भी हमें प्रोत्साहित किया है. इस मोबाइल गेम में बेहतरीन तरीके से भारतीय एलीमेंट्स को शामिल किया गया है.'

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








