
BGMI और Free Fire MAX को टक्कर देने आ रहा नया गेम Diablo Immortal, PC और मोबाइल दोनों पर चलेगा
AajTak
Diablo Immortal Release Date: जल्द ही एक नए एक्शन गेम की एंट्री होने वाली है. हालांकि, यह BGMI और Free Fire MAX की तरह बैटल रॉयल गेम नहीं है, लेकिन इसमें आपको जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं कब लॉन्च होगा Diablo Immortal.
गेमिंग के दीवानों के लिए जल्द ही एक नया गेम लॉन्च होने वाला है, जिसे आप फ्री में खेल सकेंगे. वैसे इस गेम की खासियत इसका फ्री होना नहीं बल्कि इसके ग्राफिक्स और क्रॉस प्लेटफॉर्म सपोर्ट है. Blizzard ने अपकमिंग क्रॉस प्लेटफॉर्म गेम Diablo Immortal का ऐलान कर दिया है, जिसे आप एंड्रॉयड, iOS और PC पर खेल सकेंगे.
यानी इस गेम को खेलने के लिए आप किसी एक डिवाइस तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि आप इसे PC और मोबाइल दोनों पर खेल सकते हैं. यह गेम ऑनलाइन खेलने के लिए फ्री होगा. इसकी जानकारी Diablo टीम ने दी है. इसमें नया कैरेक्टर, स्टोरी लाइन और एडिशन कंटेंट मिलेंगे, जिससे यूजर्स को कॉन्स्टैंट इवॉल्विंग एक्सपीरिंयस मिलेगा.
गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. Diablo Immortal गेम की कहानी Diablo II: Lord of Destruction और Diablo III के बीच कहीं प्लेस करेगी. प्लेयर्स को वर्ल्ड स्टोन के सभी फ्लैगमेंट्स को खोजना होगा.
वैसे तो गेमिंग के वर्ल्ड में यह गेम नया नहीं है, लेकिन क्रॉस प्लेटफॉर्म प्लेगिंग फीचर इसे खास बनाता है. इसमें आपको कुछ क्लासिक और फैन्स के पसंदीदा कैरेक्टर्स Barbarian, Wizard और Necromancer मिलेंगे. इसमें प्लेयर्स को कुछ खास वेपन और यूनीक आइटम्स देखने को मिल सकते हैं.
इस गेम में आपको सिंपल गेम प्ले देखने को मिल सकता है. स्क्रीन के एक साइड में मूवमेंट के लिए कंट्रोल मिलेगा, जबकि दूसरे साइड में अटैक, पोजिशन, मैजिक जैसे कंट्रोल दिए जा सकते हैं. हालांकि, पीसी में कंट्रोल कुछ अलग तरीके का हो सकते हैं. गेम एशिया पैसेफिक रीजन के चुनिंदा रीजन में लॉन्च होगा. आप गूगल प्ले स्टोर से इस गेम के लिए प्री-रजिस्टर कर सकते हैं.
बता दें कि भारत में भी पिछले कुछ वक्त में ऑनलाइन गेमिंग का ट्रेंड बढ़ा है. यूजर्स को पबजी मोबाइल और फ्री फायर जैसे गेम्स पसंद आ रहे हैं. इस तरह के गेम्स मोबाइल पर खेले जा सकते हैं, इसलिए ज्यादा पॉपुलर हुए हैं. हालांकि, फिलहाल इन दोनों गेम्स को भारत में बैन किया जा चुका है. इस वक्त आप BGMI और Free Fire Max को खेल सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










