
Best Smartphone of 2023: फ्लैगशिप किलर से AI पावर तक, इस साल लॉन्च हुए बेस्ट फोन्स की लिस्ट
AajTak
Best Smartphone of 2023: साल 2023 में कई फोन्स लॉन्च हुए हैं. सभी ब्रांड्स ने अलग-अलग प्राइस सेगमेंट में फोन्स लॉन्च किए हैं. अगर आप एक फ्लैगशिप फोन चाहते हैं, तो इस लिस्ट में कई नाम आते हैं. हमने कुछ फोन्स की एक लिस्ट तैयार की है, जो हमारे हिसाब से साल 2023 में लॉन्च हुए Top 5 Best Smartphone Of 2023 हैं. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
साल 2023 जाने वाला है. नए साल के साथ नए स्मार्टफोन्स मार्केट में देखने को मिलेंगे. इस साल तमाम कंपनियों ने अपने फ्लैगशिप से लेकर बजट फोन्स को लॉन्च किया है, लेकिन क्या हो अगर आपको बेस्ट ऑप्शन चुनना हो. वैसे तो बेस्ट ऑप्शन हर सेगिमेंट के लिए अलग-अलग होते हैं.
इस आर्टिकल में हम आपको फ्लैगशिप ग्रेड्स के बेस्ट फोन के बारे में बता रहे हैं. इस सेगमेंट में हमने अपने हिसाब से टॉप 5 स्मार्टफोन्स को शामिल किया है, जो यूजर एक्सपीरियंस और बेस्ट वैल्यू फॉर मनी डिवाइस होते है. आइए जानते हैं साल 2023 के बेस्ट फोन्स की डिटेल्स.
इस सीरीज में आपको iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max मिलते हैं. अगर आप वीडियो और फोटोज क्लिक करने के शौकीन हैं, तो निश्चित रूप से iPhone 15 Pro सीरीज आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. सबसे अच्छी बात इसमें मिलने वाला A16 Pro प्रोसेसर है, जो अब तक सबसे पावरफुल मोबाइल चिपसेट है.
इसमें आपको नया डिस्प्ले और नया कैमरा सेटअप मिलता है. हालांकि, कीमत के मामले में ये महंगे हैं, लेकिन इस आर्टिकल में हम फ्लैगशिप फोन्स की ही बात कर रहे हैं.
फोटो, यूजर एक्सपीरियंस और बेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट की बात करें, तो Google Pixel का कोई तोड़ नहीं है. ये स्मार्टफोन जबरदस्त फोटोज क्लिक कर सकता है. कंपनी ने Pixel 8 सीरीज में AI से जुड़े हुए कई फीचर्स जोड़े हैं, जो फोन को दूसरे एंड्रॉयड डिवाइसेस से अलग बनाते हैं.
ये भी पढ़ें- इस्तेमाल करते हैं Samsung का फोन, सरकारी एजेंसी ने जारी की वॉर्निंग, तुरंत कर लें ये काम

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










