
Best Saving Plan: हर रोज बचाएं सिर्फ 250 रुपये और पाएं ₹24 लाख... ये सरकारी स्कीम बना देगी लखपति!
AajTak
PPF Scheme सुरक्षित निवेश और तगड़े रिटर्न को लेकर खासा लोकप्रिय है. सरकार की ओर से इस स्कीम में इन्वेस्टमेंट करने पर 7.1 फीसदी का जोरदार ब्याज ऑफर किया जा रहा है. इसमें 15 साल के लिए निवेश करना होता है.
हर कोई अपनी कमाई में से कुछ ना कुछ बचत करता है और उसे ऐसी जगह पर इन्वेस्ट करना चाहता है, जहां उसका पैसा सुरक्षित तो रहे ही, बल्कि रिटर्न भी जोरदार मिले. इसके लिए वैसे तो तमाम सेविंग प्लान्स मौजूद हैं, लेकिन इस सबसे बीच एक सरकारी स्कीम है, जो खासी पॉपुलर है. जी हां हम बात कर रहे हैं पोस्ट ऑफिस की पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund) की, लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिहाज से इसके शानदार बेनेफिट्स हैं. इस स्कीम में आप महज 250 रुपये रोजाना की सेविंग करके अपने लिए 24 लाख रुपये का फंड इकठ्ठा कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे...
7% से ज्यादा ब्याज और टैक्स बेनेफिट्स पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund) में निवेश पर शानदार ब्याज तो ऑफर किया ही जाता है, साथ ही इसमें आपके निवेश की सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार देती है. PPF Interest Rate की बात करें, तो इसमें निवेश करने पर 7.1 फीसदी का जोरदार ब्याज ऑफर किया जाता है. इसके साथ ही पोस्ट ऑफिस स्कीम में टैक्स बेनेफिट्स भी मिलता है. यानी शानदार रिटर्न के साथ ही सेविंग के लिहाज से भी ये जबरदस्त है.
PPF स्कीम एक ईईई कैटेगरी की स्कीम है यानी हर साल इसमें जो भी निवेश किया जाता है वो बिल्कुल टैक्स फ्री रहता है. इसके अलावा निवेशकों को मिलने वाले ब्याज के साथ ही मैच्योरिटी पर मिलने वाले फंड पर भी कोई टैक्स नहीं देना होता है.
कैसे जमा कर पाएंगे 24 लाख रुपये? अब बात कर लेते हैं कि आखिर इस स्कीम में महज 250 रुपये की रोजाना सेविंग के साथ 24 लाख रुपये का फंड कैसे और कब तक इकठ्ठा कर सकते हैं. तो इसका कैलकुलेशन भी बेहद ही आसान है. अगर आप 250 रुपये रोज बचाते हैं, तो फिर हर महीने की आपकी सेविंग 7500 रुपये हो जाती है और सालाना आधार पर इस हिसाब से देखें तो आप 90,000 रुपये बचाते हैं. पीपीएफ में इन पैसों का निवेश हर साल आपको 15 साल तक करना होगा.
दरअसल PPF Scheme का में निवेश की सीमा 15 साल है. यानी 15 साल में हर साल 90,000 रुपये के हिसाब से आपका कुल जमा 13,50,000 रुपये होगा और इस पर 7.1 फीसदी की दर से मिलने वाले ब्याज को देखें तो ये 10,90,926 रुपये हो जाएगा और आपको मैच्योरिटी पर कुल 24,40,926 रुपये मिलेंगे.
500 रुपये से खुलवा सकते हैं खाता Post Office की पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में आप सिर्फ 500 रुपये से खाता खुलवा सकते हैं और इसमें हर साल मैक्सिमम 1.5 लाख रुपये तक का इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है. रिटर्न, टैक्स बेनेफिट्स के अलावा इसमें लोन सुविधा का लाभ भी मिलता है. खास बात ये है कि अनसिक्योर्ड लोन की तुलना में PPF निवेश पर लिया गया लोन सस्ता होता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








