
BenQ GV30 पोर्टेबल प्रोजेक्टर रिव्यू: नो नॉनसेंस प्रोजेक्टर, यूज करना आसान और क्वॉलिटी शानदार
AajTak
BenQ GV 30 Projector Review: ये पोर्टेबल प्रोजेक्टर है जिसमें इनबिल्ड स्पीकर्स दिए गए हैं. इस रिव्यू में जानते हैं ये कैसा परफॉर्म करता है और क्या आपको इसे खरीदना चाहिए.
आम तौर पर प्रोजेक्टर को ले कर लोगों की धारणा होती है कि ये यूज करना थोड़ा मुश्किल होता है. इस धारणा के पीछे सॉलिड वजह है, क्योंकि ट्रेडिशनल प्रोजेक्टर यूज करना थोड़ा मुश्किल होता है.
हाल ही में मैंने एक प्रोजेक्टर रिव्यू किया है जो BenQ का है. ये पोर्टेबल प्रोजेक्टर दरअसल एक पोर्टेबल स्पीकर का भी काम करता है, क्योंकि इसमें इनबिल्ट हाई क्वॉलिटी स्पीकर्स भी दिए गए हैं.
BenQ GV 30 प्रोजेक्टर को इस्तेमाल करना बेहद आसान है, क्योंकि ये प्लग एंड प्ले है. इसे इलेक्ट्रिसिटी से चला सकते हैं और अच्छी बात ये है कि इसमें इनबिल्ट बैटरी भी है. यानी लाइट जाने की स्थिति में भी ये काम करता रहेगा.
इस प्रोजेक्टर का साइज़ भी कॉम्पैक्ट है और इस वजह से इसे आसानी से कहीं भी ले जा सकते हैं. ये प्रोजेक्टर ड्यूरेबल भी है यानी गलती से टेबल या बेड से गिर भी जाता है तो ये टूटेगा नहीं है. हालाँकि इंपैक्ट पर भी डिपेंड करता है. लेकिन मेरे एक्सपीरिएंस में एक दो बार ये टेबल से गिरने पर भी नहीं टूटा है.
इस प्रोजेक्टर के साथ एक स्टैंड दिया गया है. ये स्टैंड इस लिहाज़ से भी अच्छा है कि इस पर रख कर प्रोजेक्टर का डायरेक्शन बदल सकते हैं. आसानी से मूव करके आप प्रोजेक्शन का डायरेक्शन चेंज कर सकते हैं.
ऐसा नहीं है कि इस प्रोजेक्टर से कॉन्टेंट देखने के लिए आपके पास किसी ख़ास तरह का कर्टेन होना चाहिए. क्योंकि इस प्रोजेक्ट के ज़रिए सीलिंग या ख़ाली वॉल पर आप कॉन्टेंट देख सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










