
Bengaluru Gangrape: रैपिडो की सवारी, बदनीयत ड्राइवर और गैंगरेप... ऐसे दरिंदगी का शिकार बनी युवती
AajTak
इस वारदात में दरिंदगी का शिकार होने वाली पीड़िता केरल की रहने वाली है. वो रात के समय अपने एक दोस्त के घर से निकल कर दूसरे दोस्त के घर जा रही थी. इसके लिए उसने ऐप बेस्ड बाइक ड्रॉप सर्विस का इस्तेमाल किया था. लेकिन बाइक राइडर उसे किसी दूसरी सुनसान जगह पर ले गया
आईटी हब कहे जाने वाला कर्नाटक का बेंगलुरु शहर एक बार फिर गैंगरेप की वारदात से शर्मसार हो गया. इस घिनौनी वारदात को एक ऐप बेस्ड बाइक सर्विस के चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर अंजाम दिया. हालांकि पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए इस वारदात के लिए जिम्मेदार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. मगर वारदात के बाद एक सवाल उठ रहा है कि क्या ये बेंगलुरु में ऐप बेस्ड राइड सर्विस महिलाओं के लिए सेफ नहीं हैं?
इस वारदात के दौरान दरिंदगी का शिकार होने वाली पीड़िता केरल की रहने वाली है. वो रात के समय अपने एक दोस्त के घर से निकल कर दूसरे दोस्त के घर जा रही थी. इसके लिए उसने ऐप बेस्ड बाइक ड्रॉप सर्विस का इस्तेमाल किया था. लेकिन बाइक राइडर उसे किसी दूसरी सुनसान जगह पर ले गया. वहां बाइक चालक का एक दोस्त और भी आया और फिर दोनों ने मिलकर उस लड़की के साथ बलात्कार किया.
यह वारदात 25 से 26 नवंबर की दरम्यानी रात की है. पुलिस कमिश्नर प्रताप रेड्डी ने बताया कि यह बेंगलुरु की इलेक्ट्रॉनिक सिटी की सीमा में एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. जिसमें 22 वर्षीय एक लड़की देर रात रैपिडो पर एक दोस्त के घर से दूसरे दोस्त के घर जा रही थी. उसी दौरान ड्राइवर ने देखा कि लड़की पूरी तरह से होश में नहीं थी. इसी बात का फायदा उठाकर वो लड़की को इलेक्ट्रॉनिक सिटी में किसी सुनसान जगह पर ले गया और वहां अपने एक दोस्त के साथ उसका बलात्कार किया.
पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि एक अन्य महिला ने भी आरोपियों की मदद की और पीड़िता के दोस्त को बलात्कार के बारे में भी नहीं बताया. दर्द बढ़ जाने पर रेप पीड़िता अगले दिन दोपहर में अस्पताल पहुंची तो तब उसे बलात्कार के बारे में पता चला और पुलिस को इत्तिला दी. पुलिस ने जानकारी मिलते ही एफआईआर दर्ज कर ली.
इसके बाद पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए ऐप की मदद से आरोपी चालक को ट्रेस कर लिया और दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने कमिश्नर ने बताया कि चूंकि यह एक बहुत ही गंभीर मामला है, इसलिए फोरेंसिक टीम को जांच में शामिल किया गया है. फोरेंसिक टीम ने सबूत इकट्ठा करने के लिए मौका-ए-वारदात पर जाकर जांच पड़ताल की. इस मामले की निगरानी डीसीपी खुद कर रहे हैं.
पुलिस कमिश्नर का दावा है कि वे जल्द ही इस केस की जांच पूरी कर लेंगे और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाएंगे. पुलिस आरोपियों की पृष्ठभूमि भी जांच रही है. पुलिस को पता चला है, उनमें से एक आरोपी के नाम पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. अपराधियों में से एक मोबाइल फोन स्टोर में काम करता है और दूसरा रैपिडो ड्राइवर है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








