
Bell Bottom के ट्रेलर में लारा दत्ता को पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के रोल में पहचानना मुश्किल, हैरान नेटिजन्स ने दी ये रिएक्शन
ABP News
फिल्म बेल बॉटम का ट्रेलर देखकर लारा दत्ता को पहचानना मुश्किल है. लारा दत्ता ने इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है. वे बिल्कुल इंदिरा गांधी की तरह दिख रही हैं.
अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम का ट्रेलर देखने वालों के लिए ट्रेलर में सरप्राइज एलिमेंट लारा दत्ता के रूप में आया. बेल बॉटम 1984 की घटना पर आधारित एक स्पाई थ्रिलर है और अभिनेत्री लारा दत्ता ने इसमें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है. बेल बॉटम ट्रेलर में पहली बार पूर्व प्रधानमंत्री के रूप मंू 46 वर्षीय अभिनेत्री के ऑनस्क्रीन ट्रांसफॉर्मेशन का खुलासा हुआ और ट्रेलर देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए. पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता बेल बॉटम के ट्रेलर में पहली नजर में पहचानना मुश्किल है. वे बिल्कुल इंदिरा गांधी की तरह दिख रही हैं. मंगलवार शाम को बेल बॉटम ट्रेलर जारी होने के बाद "#LaraDutta" टॉप ट्विटर ट्रेंड में रहा.More Related News













