
Begusarai: ट्रक ने छात्रा को कुचला, 10 मार्च को होनी थी शादी
AajTak
बेगूसराय में सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि दोनों चचेरी बहन बेगूसराय महिला कॉलेज में मंगलवार को नामांकन के लिए गई थी. इसी दौरान कॉलेज से लौटकर अपने घर जा रही थी. तभी लाखो थाना क्षेत्र के रमजानपुर ढाला पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंद डाला. छात्रा की 10 मार्च को शादी होनी थी.
बिहार के बेगूसराय में शादी से पहले छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई. छात्रा कॉलेज से नामांकन करा कर घर लौट रही थी. तभी ट्रक ने उसे कुचल दिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि 10 मार्च को उनकी बेटी की शादी थी घर पर तैयारियां चल रही थी.
अचानक हुई इस घटना ने सारी खुशियों को मातम में बदल दिया. इस दर्दनाक हादसे में एक और छात्र गंभीर रूप से घायल हुई है. जिसका इलाज अस्पताल में इलाज चल रहा है.
यह घटना जिले के सहायक थाना लाखो अंतर्गत रमजानपुर चौक स्थित NH 31 की है. मृत छात्रा की पहचान खगरिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 4 काशिमपुर गांव के रहने वाली 22 वर्षीय करीमा कुमारी के तौर पर हुई.
परिजनों ने बताया कि दोनों चचेरी बहन बेगूसराय महिला कॉलेज में मंगलवार को नामांकन के लिए गई थी. इसी दौरान कॉलेज से लौटकर अपने घर जा रही थी. तभी लाखो थाना क्षेत्र के रमजानपुर ढाला पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंद डाला.
ग्रामीणों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही लाखों थाने की पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मामले की जांच में जुट गई. इस मामले एसआई रमाकांत सिंहका कहना है कि इस मामले की गहराई से जांच चल रही हैं. वहीं मृतक लड़की के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







