
Begusarai: किचन से लगी आग ने 50 घरों को जद में लिया, पीड़ित परिवारों के सामने खाने के पड़े लाले
AajTak
बेगूसराय में एक घर में खाना बनाने के दौरान लगी आग ने देखते-देखते विकराल रूप ले लिया. आस-पास के करीब 50 से ज्यादा घरों को अपनी चपेट में ले लिया. चंद घंटे में धू-धूकर पूरा घर और उसमें रखा सामान जलाकर राख कर दिया. सदर एसडीओ राजीव कुमार मौके पर अधिकारियों के साथ पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया है.
बिहार के बेगूसराय में एक घर में खाना बनाने के दौरान आग लग गई. हादसे ने देखते-देखते विकराल रूप ले लिया और आस-पास के करीब 50 से ज्यादा घरों को अपनी चपेट में ले लिया. चंद घंटे में धू-धूकर पूरा घर और उसमें रखा सामान जलाकर राख कर दिया. घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौला गांव की है.
आग की घटना के बाद गांव में अपना-तफरी मच गई. लोग दौड़ते भागते आग बुझाने का प्रयास करते रहे. मगर, आग पर काबू नहीं पाया जा सका. भीषण आग की सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि, तब तक 50 से ज्यादा घर जलकर राख हो गए थे.
यह भी पढ़ें- बिहार में जातियों पर बांटने के लिए हल्ला मचा रहे हैं, वे दूसरे राज्यों में चुप क्यों... PK ने कांग्रेस पर साधा निशाना
मुआवजे के लिए अधिकारी बना रहे सूची
आग लगने की सूचना मिलते ही बेगूसराय एसडीओ राजीव कुमार, वीरपुर प्रखंड के बीडीओ, सीओ और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया. अधिकारियों के द्वारा अग्नि पीड़ितों की सूची बनाई जा रही है, ताकि आपदा राहत कोष से पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जा सके.
घटना के बाद पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है. लोगों के सामने रहने और खाने-पीने की समस्या पैदा हो गई है. किसी भी पीड़ित परिवार के पास रोजमर्रा की जरूरत का भी कोई सामान नहीं बचा है. आग लगने की इस घटना के बाद पूरा मोहल्ला वीरान पड़ा है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









