
Beating The Retreat: ब्रिटेन से जुड़ा है बीटिंग रिट्रीट का इतिहास, आजादी के 5 साल बाद हुई थी भारत में शुरुआत
AajTak
बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी गणतंत्र दिवस का समापन समारोह है. बीटिंग रिट्रीट सेना का अपने बैरक में लौटने का प्रतीक भी माना जाता है. इस साल बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी में सभी स्वदेशी धुन बजाई जाएंगी. राजाओं के जमाने से इसे मनाया जा रहा है. आइए जानते हैं इसकी शरुआत कैसे हुई थी?
Beating Retreat History: हर साल देश की राजधानी दिल्ली में देश की सेनाओं द्वारा बीटिंग रिट्रीट का आयोजन किया जाता है. इसे गणतंत्र दिवस समारोह का समापन मानते हैं. इस दिन दिल्ली के विजय चौक पर सेनाओं द्वारा परेड किए जाने का नजारा देखने और उन्हें सम्मान देने के लिए देश के राष्ट्रपति और कई लोग इस रिट्रीट में पहुंचते हैं. इस सेरेमनी के बाद सेनाएं अपने बैरक में वापस लौट जाती हैं. सिर्फ भारत ही नहीं, दुनिया के कई देशों में यह सेरेमनी होती है, जिसमें ब्रिटेन, कनाडा, अमेरिका समेत कई देश शामिल हैं. तो आइए जानते हैं भारत में इसकी शुरुआत कब और कैसे हुई?
साल 1952 में हुई थी भारत की पहली बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी
देश की आजादी के 5 साल बाद यानी कि साल 1952 में भारत में इसकी शुरुआत हुई थी. पहली बीटिंग रिट्रीट में भारतीय सेना के मेजर रॉबर्ट ने सेनाओं के बैंड्स के डिस्प्लेस के साथ इस सेरेमनी को पूरा किया था लेकिन अगर दुनिया में इसकी शुरुआत की बात करें तो इतिहास के कई पन्नों को पलटना पड़ेगा, क्योंकि यह बात तब की है जब राजानों के सैनिकों द्वारा सूर्यास्त के बाद जंग बंद कर दी जाती थी. उस दौरान सूरज ढलते ही बिगुल बजता था और दोनों तरफ से सभी सैनिक पीछे हटकर अपने टैंट या महल में चले जाते हैं. बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी आइडिया यहीं से लिया गया था.
राजाओं ने शुरू किया था ये चलन
जानकारी के मुताबिक, 17वीं सदी में इंग्लैंड के जेम्स II ने शाम को जंग खत्म होन के बाद अपने सैनिकों को ड्रम बजाने, झंडा झुकाने और परेड करने का आदेश दिया था. उस वक्त इस समारोह को वॉच सेटिंग कहा जाता था. माना जाता है कि इस दिन से बीटिंग रिट्रीट की शुरुआत की गई थी. इस सेरेमनी में मुख्य अतिथि देश के राष्ट्रपति होते हैं. सभी सेनाएं अपनी परेड करती हैं और राष्ट्रपति को नेशनल सैल्यूट देती हैं. इसके बाद देश का राष्ट्रीय गीत यानी कि जन गन मन शुरू किया जाता है. इस दौरान सेनाएं बैंड के माध्यम से राष्ट्रीय गीत की धुन भी बजाती हैं और बाकी लोग सम्मान में बिना हिले सीधे खड़े होते हैं. इसके बाद रिट्रीट का बजता है और सेना के प्रमुख राष्ट्रपति के पास जाकर बैंड वापस ले जाने की परमिशन मांगते हैं. वहीं, जब बैंड वापस ले जाया जाता है जब सारे जहां से अच्छा की धुन बजती है.
इस साल बीटिंग रिट्रीट में बजेंगी स्वदेशी धुन

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










