
BB OTT जीतकर भी क्यों सलमान खान के शो से बाहर हैं Divya Agarwal? एक्ट्रेस बोलीं- मुझे भी समझ नहीं आया
AajTak
दिव्या आगे बोलीं- "6 हफ्ते में जितना मैं दिखा सकती थी मैंने किया. मुझे टास्क करने की इजाजत भी नहीं होती थी, क्योंकि मेरे पास कनेक्शन नहीं था, तो मैं भी यही सोच रही थी कि अगर मैं जीत गई तो मुझे आगे खुद को साबित करने का मौका बिग बॉस 15 में मिलेगा. मुझे भी समझ नहीं आ रहा है कि यह सब हो क्या रहा है."
बिग बॉस 15 की 2 दिन बाद धमाकेदार शुरुआत होने जा रही है. कंटेस्टेंट्स से लेकर फैंस तक शो को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. बिग बॉस शो का हिस्सा बनना और सलमान खान के साथ स्टेज शेयर करना हर सेलेब का सपना होता है. बिग बॉस ओटीटी की विनर दिव्या अग्रवाल ने भी सलमान खान के शो में जाने का सपना देखा था और इसी सपने को लेकर उन्होंने बिग बॉस ओटीटी में एंट्री भी की थी.
More Related News













