
BB: पहली पत्नी संग वॉयलेंट होने पर सलमान की रितेश को फटकार, कहा- राखी के साथ मत करना, पूरा हिंदुस्तान सपोर्ट में है
AajTak
रितेश को लताड़ते हुए सलमान खान ने उन्हें उनकी पहली शादी की भी याद दिलाई. दरअसल, रितेश की पहली पत्नी ने उनपर डोमेस्टिक वायलेंस के आरोप लगाए हैं. इस बात को लेकर सलमान ने रितेश को वॉर्न करते हुए कहा- तू तड़ाक से कब वॉयलेंस पर बात आ जाएगी, पता नहीं लगेगा.
इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान का गुस्सा सांतवें आसमान पर दिखा. राखी संग बदतमीजी करने पर सलमान ने उनके पति रितेश को जमकर लताड़ा और उन्हें दोबारा ऐसा ना करने के लिए वॉर्न भी किया. सलमान ने राखी से भी कहा कि वो किसी भी तरह का बुरा बर्ताव बिल्कुल बर्दाश्त ना करें.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












