
BB: कई रियलिटी शोज में हंगामा मचा चुकीं आरुषि दत्ता की होगी बिग बॉस में एंट्री, शो होगा रोमांचक
AajTak
आरुषि के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस में पार्टिसिपेट करने की खबरें हैं. आरुषि के फैंस ये बात जानकर काफी खुश हैं. आरुषि बिग बॉस 15 में एंटरटेनमेंट के ग्राफ को और हाई कर सकती हैं. सीजन 15 अच्छा जा रहा है. शो में आरुषि के आने से धमाल मच सकता है.
बिग बॉस 15 में सभी कंटेस्टेंट्स ने हंगामा मचा रखा है. अब जल्द ही इस हंगामे को और मजेदार बनाने के लिए शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री होने वाली है. खबरें हैं कि अनुषा दांडेकर और राकेश बापत वाइल्ड कार्ड बनकर आ सकते हैं. अब एक और नाम सामने आया है. रोडीज और स्प्लिट्सविला फेम आरुषि दत्ता के बिग बॉस 15 में आने की चर्चा है.
देसी शेरनी के नाम से फेमस आरुषि दत्ता बीबी हाउस में एंट्री ले सकती हैं. ऐसे में जानते हैं कौन हैं आरुषि दत्ता. आरुषि दत्ता ने स्प्लिट्सविला 11 और एमटीवी रोडीज रियल हीरो जैसे पॉपुलर शो में पार्टसिपेट किया है.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












