
Battlegrounds Mobile India के फेक लिंक से फोन हो सकता है हैक
AajTak
Battlegrouds Mobile India कब लॉन्च होगा फिलहाल साफ नहीं है. हालांकि कंपनी ने ये कहा है कि इसके लिए पहले प्री रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा.
PUBG Mobile वापस तो नहीं आ रहा है, लेकिन पबजी की पेरेंट कंपनी भारत में एक नया गेम Battlegrouds Mobile India ले कर आ रही है. ये गेम पबजी मोबाइल से मिलता जुलता ही होगा या यों कहें कि ये उसका ही एक वर्जन है. हालांकि Krafton Inc ने क्लियर कर दिया है कि इसे लोग पबजी मोबाइल न कहें, क्योंकि ये उससे अलग गेम है. अब इस गेम को लेकर फर्जी लिंक्स शेयर किए जा रहे हैं. दावा किया जा रहा है एपीके फाइल डाउनलोड करने से ये गेम अपने फोन पर खेला जा सकता है. अभी तक कंपनी ने ये साफ नहीं किया है कि Battlegrouds Mobile India प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर कब से उपलब्ध होगा. हालांकि कंपनी ने ये कहा है कि इशके लिए जल्द ही प्री रजिस्ट्रेशन शुरू होगा. इसलिए एपीके फाइल से इस गेम को इंस्टॉल करने का कोई सवाल ही नहीं उठता है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












