
Basant Panchami 2023: बसंत पचंमी के मौके पर आज करें मां सरस्वती के इन मंत्रों का जाप, करियर-कारोबार में मिलेगी सफलता
AajTak
हिन्दू पंचांग के मुताबिक बसंत पंचमी का पर्व हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष के पांचवे दिन मनाया जाता है. इस दिन मां देवी सरस्वती की आराधना की जाती है. बसंत पंचमी को पारंपरिक रूप से ज्ञान और बुद्धि के लिए काफी शुभ माना जाता है. आज हम आपको बसंत पंचमी के मौके पर मां सरस्वती के कुछ मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में विस्तार से.
माघ मास की शुक्ल पक्ष की पचंमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है. इस बार बसंत पंचमी आज यानी 26 जनवरी 2023 को है. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक,बसंत पचंमी के दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है. मां सरस्वती को ज्ञान और विद्या की देवी कहा जाता है. बसंत पचंमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करने से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है. इस दिन लोग पीले रंग के वस्त्र धारण कर सरस्वती मां की पूजा करते हैं. इस दिन से बसंत ऋतु की शुरुआत हो जाती है.
इस ऋतु का स्वागत करने के लिए माघ महीने के पांचवे दिन भगवान विष्णु और कामदेव की पूजा की जाती है, जिससे यह बसंत पंचमी का पर्व कहलाता है. बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा-अर्चना और मंत्रों का जाप करने से ज्ञान और विद्या की प्राप्ति होती है. आज हम आपको मां सरस्वती के कुछ मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका जाप करने से ज्ञान, बुद्धि बढ़ती है और नौकरी, बिजनेस में सफलता प्राप्त होती है. आइए जानते हैं बसंत पंचमी के कुछ खास उपाय-
करियर में सफलता के लिए- ॐ शारदा माता ईश्वरी मैं नित सुमरि तोय हाथ जोड़ अरजी करूं विद्या वर दे मोय।
इस मंत्र का जाप करने से विद्या, ज्ञान और बुद्धि की प्राप्ति होती है. इस मंत्र का जाप करने से करियर में आ रही बाधाएं भी दूर होती है.
बिजनेस में सफलता के लिए- शारदा शारदांभौजवदना, वदनाम्बुजे। सर्वदा सर्वदास्माकमं सन्निधिमं सन्निधिमं क्रियात्।
बसंत पचंमी के दिन इस मंत्र का 108 बार जाप करने से बिजनेस में सफलता प्राप्ति होती है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










