
Basant Panchami 2023: बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं पीले रंग के ये 6 भोग, चमकेगी किस्मत
AajTak
ज्ञान और विद्या की देवी सरस्वती जिस पर प्रसन्न हो जाती हैं, उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में भरपूर सफलता और मान-सम्मान प्राप्त होता है. अगर किसी की कुंडली में विद्या का योग नहीं है या उनका पढ़ने-लिखने में मन नहीं लगता तो बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की उपासना विशेष फलदायी हो सकती है.
Basant Panchami 2023: बसंत पंचमी का पर्व पारंपरिक रूप से बच्चों की शिक्षा के लिए काफी शुभ माना गया है. इसलिए देश के विभिन्न हिस्सों में इस दिन बच्चों की पढाई-लिखाई का श्रीगणेश किया जाता है. ज्ञान और विद्या की देवी सरस्वती जिस पर प्रसन्न हो जाती हैं, उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में भरपूर सफलता और मान-सम्मान प्राप्त होता है. अगर किसी की कुंडली में विद्या का योग नहीं है या उनका पढ़ने-लिखने में मन नहीं लगता तो बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की उपासना विशेष फलदायी हो सकती है.
इस साल बसंत पंचमी का त्योहार 26 जनवरी दिन गुरुवार यानी आज है. कहते हैं कि बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को पीले रंग का भोग लगाने से हर समस्या का अंत हो सकता है. आइए आपको छह तरह के पीले भोग और उसके प्रभाव से दूर होने वाली समस्याओं के बारे में बताते हैं.
बेसन के लड्डू- इस वर्ष बसंत पंचमी का त्योहार गुरुवार के दिन है. ऐसे में आप पूजा के दौरान मां सरस्वती को बेसन के लड्डू का भोग लगा सकते हैं. इस प्रसाद के चढ़ावे से न केवल सरस्वती बल्कि देवगुरु बृहस्पति और श्री हरि भगवान विष्णु भी प्रसन्न हो जाते हैं. इस एक भोग से विवाह में आ रही समस्या और वाणी दोष दूर हो सकता है.
पीले मीठे चावल- बसंत पंचमी पर आप माता सरस्वती को पीले रंग के मीठे चावल का भी भोग लगा सकते हैं. इसे केसर भात भी कहा जाता है. केसर भात के भोग से देवी सरस्वती बहुत प्रसन्न होती हैं. ऐसा कहते हैं कि देवी को केसर भात का भोग लगाने से जीवन में सकारात्मत ऊर्जा का संचार होता है.
केसर हलवा- मां सरस्वती को केसर का हलवा भी बहुत पसंद है. सरस्वती पूजा में केसर हलवा एक पारंपरिक भोग के रूप में चढ़ाया जाता है. देवी सरस्वती को यह एक भोग लगाकर आप जीवन के हर कष्ट से मुक्ति पा सकते हैं. इससे आपके परिवार में भी सुख-समृद्धि बनी रहेगी.
बूंदी- बसंत पंचमी पर देवी सरस्वती को बूंदी का भोग भी जरूर लगाना चाहिए. देवी को बूंदी के प्रसाद का भोग लगाने के बाद इसे श्रद्धालुओं में वितरित करने से भाग्योदय होता है. ऐसी मान्यताएं हैं कि इस प्रसाद के भोग से मां सरस्वती साधक से प्रसन्न होती है और बुद्धि का विकास करती है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










