
Basant Panchami 2023: आने वाला है बसंत पंचमी का पर्व, भूलकर न करें ये गलतियां
AajTak
Basant Panchami 2023: बसंत पंचमी माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है. इस बार बसंत पंचमी 5 फरवरी, शनिवार को मनाई जाएगी. मान्यता के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती का जन्म हुआ था. मां सरस्वती को विद्या और ज्ञान की देवी कहा जाता है. इस दिन कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है. आइए जानते हैं उन कार्यों में बारे में.
Basant Panchami 2023 Date: माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा होती है. इस बार बसंत पंचमी का पर्व 26 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा. बसंत पंचमी को बहुत सी जगह पर श्री पंचमी और सरस्वती पंचमी भी कहते हैं. कहा जाता है कि इस दिन से बसंत ऋतु का आगमन हो जाता है. इस दिन संगीत और ज्ञान की देवी की पूजा करनी चाहिए. इस दिन किसी भी मांगलिक कार्य की शुरुआत करना काफी शुभ माना जाता है. इस दिन भूलकर भी पेड़ पौधों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए.
बसंत पंचमी के दिन क्या करें
1. बसंत पंचमी का दिन बहुत शुभ माना जाता है. इसलिए इस दिन किसी भी समय कोई भी मांगलिक कार्य किया जा सकता है. 2. बसंत पंचमी के दिन छात्रों को भी मां सरस्वती की पूजा करनी चाहिए3. बसंत पंचमी के दिन सबसे पहले सुबह उठते ही अपनी हथेलियों को देखना चाहिए. माना जाता है कि हथेलियों में मां सरस्वती का वास होता है.4.मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन शिक्षा से संबंधित चीजों का दान करना चाहिए, उससे शुभ फल की प्राप्ति होती है. 5. पूजा के समय देवी सरस्वती की मूर्ति के सामने कलम रखें जिसका प्रयोग पूरे साल करना चाहिए. उससे जीवन में सफलता प्राप्त होती है.6. पूजा में सफेद और पीले रंग का उपयोग जरूर करें.
बसंत पंचमी के दिन क्या न करें
1. परिवार में किसी से झगड़ा न करें.2. फसल न काटें और पेड़ न काटें.3. मांसाहारी भोजन न करें और भूल से भी शराब का सेवन न करें.4. बड़ों का अनादर न करें, उनकी कही बातों की अवहेलना न करें. 5. इस दिन धूम्रपान से भी दूरी बनाकर रखें.
बसंत पंचमी शुभ मुहूर्त (Basant Panchami 2023 Shubh Muhurat)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










