Bareilly: छात्रा ने ऐसे सिखाया सबक...21 सेकंड में मारे 21 डंडे और 3 थप्पड़ फिर मुंह पर थूका
AajTak
बरेली से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां पर छात्रा ने एक मनचले युवक की डंडे से पिटाई कर दी. छात्रा का आरोप है कि कोचिंग जाते समय आरोपी ने उसे स्कूटी के नीचे गिरा दिया फिर उसके साथ बदतमीजी करने लगा. स्थानीय लोगों की मदद से पहले उसे पकड़ा और फिर उसकी डंडे से जमकर पीटा.
उत्तर प्रदेश के बरेली से वीडियो वायरल हुआ है. जहां पर एक छात्रा ने मनचले युवक को बीच सड़क पर ही जमकर पीटा. छात्रा का आरोप है कि मनचला अक्सर कोचिंग जाते समय उसके साथ छेड़छाड़ करता था. इस बार स्थनीय लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी. बीच सड़क पर छात्रा ने युवक के 25 डंडे मारे और उसके मुंह पर थूका.
युवक को पीटने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की और उसे गिरफ्तार कराया. पीड़िता ने अपनी लिखित शिकायत में पुलिस को बताया कि वो स्कूटी से कोचिंग के लिए जा रही थी. तभी मनचले ने अपनी मोटरसाइकिल से उसकी स्कूटी से सटा दी जिससे वो गिर गई. फिर मनचला उसके साथ बदतमीजी करने लगा.
इस दौरान उसने शोर मचाया और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए फिर उसकी पिटाई कर दी. मौके पर मौजूद इस घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
वहीं, इस पूरे मामले में फतेहगंज पूर्वी थाना के प्रभारी संजय सिंह ने आजतक को फोन पर बताया कि कोचिंग जा रही छात्रा के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की थी. छात्रा की तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर युवक को जेल भेजा जा रहा है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









