
Bangladesh: पश्चिम बंगाल से अगवा भारतीय लड़की सुरक्षित घर पहुंची, सीमा पार से मिला सहयोग
Zee News
भारतीय बच्ची के अपहरण की खबर बीओपी (BOP) तक पहुंच गई. अधिकारियों ने सीमा पार बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (BGB) में अपने समकक्ष के साथ संपर्क किया. जानकारी साझा करने के बाद लड़की को बचाने का अनुरोध किया गया तब जाकर ये मुहिम कामयाब हुई.
हाकिमपुर: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के उत्तर 24 परगना (North 24 Parganas) जिले से अगवा करके बांग्लादेश (Bangladesh) ले जाई गई 16 वर्षीय एक लड़की को दोनों देशों के सीमा प्रहरियों के समन्वित प्रयासों के कारण बचा लिया गया और उसे उसके परिवार से मिला दिया गया. बीएसएफ (BSF) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी साझा की. सीमा सुरक्षा बल की 112 बटालियन के कमांडेंट अरुण कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे एक गांव की रहने वाली लड़की को सात मार्च को एक बांग्लादेशी व्यक्ति द्वारा पड़ोसी देश ले जाया गया था. बटालियन को हाकिमपुर सीमा चौकी पर तैनात किया गया है. उसके अपहरण की खबर बीओपी तक पहुंच गई और कुमार ने सीमा के दूसरी ओर बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) में अपने समकक्ष के साथ संपर्क स्थापित किया. उन्होंने बीजीबी अधिकारी के साथ उसके बारे में जानकारी साझा की और उनसे लड़की को बचाने का अनुरोध किया.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



