
Banda: खबर का असर- होमवर्क के बहाने 3 बच्चियों से रेप की कोशिश में टीचर पर FIR
AajTak
बांदा के एसपी के निर्देश पर अपर एसपी ने 50 घंटे बाद रेप की कोशिश का मामला दर्ज किया. FIR में लेट लतीफी के पीछे पुलिस पर मामले को दबाने की कोशिश का आरोप लग रहा है.
उत्तर प्रदेश के बांदा में आजतक की खबर का असर हुआ है. पुलिस ने होमवर्क के बहाने तीन बच्चियों से रेप की कोशिश करने के मामले में आरोपी टीचर पर केस दर्ज कर लिया है. सोमवार को एक सरकारी स्कूल में टीचर पर तीन बच्चियों के साथ रेप की कोशिश का आरोप लगा, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की. 'आजतक' पर खबर प्रकाशित होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया.
इसके बाद में एसपी के निर्देश पर अपर एसपी ने 50 घंटे बाद रेप की कोशिश का मामला दर्ज किया. FIR में लेट लतीफी के पीछे पुलिस पर मामले को दबाने की कोशिश का आरोप लग रहा है.
क्या है पूरा मामला
ज़िले के बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की 3 छोटी बच्चियों के साथ टीचर ने पढ़ाते समय अश्लीलता कर दी. उनके साथ बलात्कार की कोशिश की. तीन दिन से जांच के नाम पर समझौते का दबाव बनाने वाली यूपी पुलिस ने 'आजतक' में ख़बर प्रकाशित होने के बाद केस दर्ज कर लिया है.
एसपी अभिनंदन के निर्देश पर आरोपी टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया. इससे पहले परिजनों का कहना है कि पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, हमें तीन दिन से जांच के नाम पर घुमाया जा रहा है, टीचर ने तीनों बेटियों के साथ बारी बारी से अश्लीलता कर दुष्कर्म की कोशिश की है.
परिजनों का कहना है, 'हमने पुलिस में चौकी से स्थानीय थाना और बांदा SP ऑफिस तक कार्यवाही की मांग की, लेकिन पुलिस ने जांच के अलावा कोई कार्रवाई नहीं की, बुधवार शाम को पुलिस के अधिकारियों ने जांच के बाद केस दर्ज करने का आदेश दिया है, हम इस मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग करते हैं.'

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








