
Bakra Eid 2024 wishes: जन्नत से नजराना भेजा, खुशियों का खजाना भेजा... इस बकरीद अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
AajTak
Eid-ul-Adha बकरीद या ईद उल-अज़हा मुस्लिम समुदाय के खास त्योहारों में से एक है. ईद उल-अजहा के पर्व को बलिदान का प्रतीक माना गया है. इस दिन लोग दोस्त, रिश्तेदारों के साथ प्यार बांटते हैं. तो आइए ये खूबसूरत मैसेज और मुबारकबाद भेजकर इस दिन को और खास बनाते हैं.
Eid ul-Adha Wishes 2024: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार इस साल ईद उल-अज़हा का त्योहार भारत में 17 जून, यानी सोमवार को मनाया जाएगा. इस दिन को बकरीद के रूप में मनाया जाता है. दुनियाभर के मुसलमानों द्वारा पैगंबर इब्राहिम के बलिदान को याद करते हुए इस दिन बकरे की कुर्बानी देते हैं.
> सदा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल, दुनिया के सारे गम तुम जाओ भूल, चारों तरफ फैलाओ खुशियों के गीत, इसी उम्मीद के साथ तुम्हें मुबारक हो बकरीद.Happy Eid ul-Adha!
> अल्लाह आपको ईद के मुकद्दस मौके पर खुशियां अता फरमाएं और आपकी इबादत कबूल करें.Bakrid-Eid Mubarak 2024
> अल्लाह की रहमत हमेशा आपके परिवार पर बरसे हर गम आपके परिवार से दूर रहे बकरा ईद की मुबारकबादHappy Eid ul-Adha.
> बादल से बादल मिलते हैं तो बारिश होती है, दोस्त से दोस्त मिलते हैं तो ईद होती है.Happy Eid Ul adha 2024
>जिंदगी का हर पल खुशियों से कम न हो, आप का हर दिन ईद के दिन से कम न हो,बकरीद मुबारक 2024

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









