
Badrinath Opening 2021: 18 मई से खुलेंगे बदरीनाथ के कपाट, बसंत पंचमी पर निकला शुभ मुहूर्त
AajTak
बसंत पंचमी पर नरेंद्र नगर स्थित राज घराने के तीर्थ पुरोहितों ने मंगलवार को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने की घोषणा पूरे विधि-विधान और पूजा पाठ के साथ की.
Badrinath Opening 2021 Date: विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट इस साल 18 मई को खुलेंगे. इस तिथि को शाम सवा चार बजे बद्रीनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे. बसंत पंचमी पर नरेंद्र नगर स्थित राज घराने के तीर्थ पुरोहितों ने मंगलवार को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने की घोषणा पूरे विधि-विधान और पूजा पाठ के साथ की. श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने की घोषणा नरेंद्र नगर राज महल से टिहरी नरेश मनुजेंद्र शाह ने की है. चारधाम देवस्थानम बोर्ड ने सूत्रों से के हवाले से बताया कि भगवान विष्णु को समर्पित बाबा बदरीनाथ धाम के कपाट तय तिथि को ब्रह्म मुहूर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर खोले जाएंगे. बता दें कि 19 नवंबर को शीतकाल में बदरीनाथ के कपाट बंद हुए थे. हर साल सर्दियों के मौसम में भगवान बद्रीनाथ के कपाट बंद कर दिए जाते हैं. जब दोबारा भगवान बद्रीनाथ के कपाट खुलते हैं तो मंदिर में दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं. यह हिन्दुओं के चार महत्वपूर्ण धामों में से एक है. कोरोना संकट के चलते इस यात्रा से जुड़ी गाइडलाइंस जल्द जारी की जा सकती है. यात्रा के रजिस्ट्रेशन को लेकर भी जल्दी ही कोई सूचना मिल सकती है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









