
Badaun double murder case: आरोपी साजिद के एनकाउंटर की होगी मजिस्ट्रियल जांच, डीएम ने दिया आदेश
AajTak
बदायूं में दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद पुलिस ने वारदात के तीन घंटे के अंदर ही आरोपी साजिद को एनकाउंटर में मार गिराया था. डीएम मनोज कुमार ने एनकाउंटर की मजिस्ट्रेट जांच के लिए आदेश दिए हैं. डबल मर्डर में नामजद साजिद के भाई जावेद का अब तक कोई पता नहीं चला है. उसे पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें लगी हुई हैं.
उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद पुलिस ने वारदात के तीन घंटे के अंदर ही आरोपी साजिद को एनकाउंटर में मार गिराया था. डीएम मनोज कुमार ने एनकाउंटर की मजिस्ट्रेट जांच के लिए आदेश दिए हैं. साथ ही डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट से जांच कर 15 दिन में जांच रिपोर्ट मांगी है. डबल मर्डर में नामजद साजिद के भाई जावेद का अब तक कोई पता नहीं चला है. उसे पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें लगी हुई हैं. जानकरी के मुताबिक मुठभेड़ में साजिद को तीन गोलियां लगी थी। दो गोली उसके सीने में लगी हैं और एक गोली उसके पेट में साइड में लगी है.
बता दें कि 19 मार्च की शाम को मंडी समिति पुलिस चौकी के पास बाबा कॉलोनी में विनोद कुमार के दो बेटों आयुष (13) और अहान (6) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई. उनके मकान के सामने हेयर सैलून चलाने वाले साजिद ने अपने साथी जावेद के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया.
ये भी पढ़ें- रिपोर्टर: बदायूं की घटना पर क्या कहेंगे? राम गोपाल यादव- BJP वाले हमेशा चुनाव के वक्त हिंसा करवाते हैं
इस जघन्य वारदात के कुछ घंटे बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी साजिद को मुठभेड़ में मार गिराया. इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है. वहीं, दूसरा हत्यारोपी जावेद फरार हो गया. पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें- 'एनकाउंटर के लिए पुलिस को बधाई, लेकिन खुलासा जरूरी...', Budaun डबल मर्डर केस में शिवपाल यादव का बयान
मृतक बच्चों के पिता विनोद ने FIR में लिखवाया है कि साजिद और जावेद से उनकी कोई दुश्मनी नहीं थी. उन्हें नहीं पता कि दोनों ने उनके बच्चों की हत्या क्यों की. फिलहाल, एक आरोपी साजिद पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया है. दूसरे आरोपी जावेद की तलाश की जा रही है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









