
Bada Mangal 2024: ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगल आज, जानें महत्व, पूजन विधि और नियम
AajTak
आज ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगल है. यह दिन महावीर बजरंगबली को समर्पित है. ऐसी मान्यताएं हैं कि ज्येष्ठ के महीने में ही त्रेतायुग में भगवान राम की मुलाकात वीर बजरंगी हनुमान से हुई थी. इसलिए इस महीने के मंगलवार को बड़ा मंगल कहते हैं.
Bada Mangal 2024: ज्येष्ठ माह में आने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहते हैं. आज ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगल है. यह दिन महावीर बजरंगबली को समर्पित है. ऐसी मान्यताएं हैं कि ज्येष्ठ के महीने में ही त्रेतायुग में भगवान राम की मुलाकात वीर बजरंगी हनुमान से हुई थी. इसलिए इस महीने के मंगलवार को बड़ा मंगल कहते हैं. कहते हैं कि इस दिन हनुमान की विधिवत पूजा से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. इस दिन हनुमान की पूजा से बड़ा से बड़ा संकट मिट जाता है.
बड़ा मंगल का महत्व ज्येष्ठ के मंगलवार को हनुमान जी की विशेष पूजा की जाती है. इस दिन हनुमान जी को तुलसी दल की माला अर्पित करने का विधान है. साथ ही हलवा पूरी या मीठी चीजों का भोग भी लगाया जाता है. इसके बाद महाबली हनुमान की स्तुति करें. निर्धनों में हलवा-पूरी और शीतल जल बांटें. ऐसा करने से मंगल सम्बन्धी हर समस्या का समाधान हो जाएगा.
पूजन विधि बड़े मंगल को व्रत रखकर हनुमान जी की पूजा अर्चना करनी चाहिए. हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. बजरंग बाण का भी पाठ करना लाभकारी होता है. हनुमान जी को लाल रंग का चोला बहुत प्रिय है. बड़े मंगल पर आप उन्हें ये अर्पित कर सकते हैं. स्नान करके हनुमान जी को रोली चंदन का तिलक लगाएं. लाल वस्त्र का दान करने पर विशेष फल प्राप्त होता है.
बड़ा मंगल के नियम
1. बड़ा मंगल पर रुपया-पैसा उधार देने से बचना चाहिए. ऐसा कहा जाता है कि बड़े मंगल के दिन उधार में दिया धन बड़ी मुश्किल से वापस आता है. साथ ही लोगों को आर्थिक मोर्चे पर मुश्किलों को सामना करना पड़ता है.
2. इस दिन उत्तर दिशा में दिशाशूल रहने से इस दिशा में यात्रा करना अशुभ माना जाता है. इस दिन पश्चिम दिशा में यात्रा करने से भी बचना चाहिए. यदि इस दिशा में यात्रा करना बहुत ही आवश्यक है तो यात्रा पर जाने से पहले गुड़ अवश्य खाएं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










