
Bada Mangal 2022: 24 मई को ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल, इस दिन भूलकर भी ना करें ये 4 काम
AajTak
ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल 24 मई को है. ज्येष्ठ मास में हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है. इस दिन हनुमान की पूजा-अर्चना से जीवन के तमाम कष्ट दूर हो जाते हैं. इसे बुढ़वा मंगल के नाम से भी जाना जाता है. ज्योतिषियों के मुताबिक, बड़े मंगल पर 5 गलतियां करना बड़ा ही अशुभ माना जाता है.
ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है. इस साल ज्येष्ठ में कुल पांच बड़े मंगल पड़ रहे हैं. इस साल का दूसरा बड़ा मंगल 24 मई को है. ज्येष्ठ मास में हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है. इस दिन हनुमान की पूजा-अर्चना से जीवन के तमाम कष्ट दूर हो जाते हैं. इसे बुढ़वा मंगल के नाम से भी जाना जाता है. ज्योतिषियों के मुताबिक, बड़े मंगल पर 5 गलतियां करना बड़ा ही अशुभ होता है.
1. बड़े मंगल के दिन रुपया-पैसा उधार देने से बचना चाहिए. ऐसा कहा जाता है कि बड़े मंगल के दिन उधार में दिया धन बड़ी मुश्किल से वापस आता है. साथ ही लोगों को आर्थिक मोर्चे पर मुश्किलों को सामना करना पड़ता है.
2. बड़े मंगलवार पर उत्तर दिशा में दिशाशूल रहने से इस दिशा में यात्रा करना अशुभ माना जाता है. इस दिन पश्चिम दिशा में यात्रा करने से भी बचना चाहिए. यदि इस दिशा में यात्रा करना बहुत ही आवश्यक है तो यात्रा पर जाने से पहले गुड़ अवश्य खाएं.
3. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, बड़े मंगल के दिन शुक्र और शनि ग्रह से संबंधित रंग के वस्त्र पहनने से बचना चाहिए. साथ ही क्रोध करने या किसी व्यक्ति को अपशब्द भी नहीं कहने चाहिए.
4. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, बड़े मंगल पर नमक, अंडा या मांस-मदिरा के सेवन की मनाही होती है. ऐसा करने से हनुमान जी नाराज होते हैं और जीवन में कई बाधाएं आती हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










