Bada Mangal 2021: आखिरी बड़ा मंगल आज, जानें क्यों मनाया जाता है ये दिन?
AajTak
आज ज्येष्ठ माह का चौथा और अंतिम बड़ा मंगल है. मान्यता है कि इस दिन हनुमान अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं. बड़े मंगल पर मंगल से जुड़े दोष आसानी से समाप्त किए जा सकते हैं. इस दिन हनुमान जी के समक्ष चमेली के तेल का दीपक जलाने से मंगल दोष दूर होता है. बड़े मंगलवार पर हनुमान चालीसा की चौपाइयों का जाप और सुंदरकांड का पाठ करने से भी विशेष कृपा मिलती है.
मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित है लेकिन ज्येष्ठ के महीने में पड़ने वाला बड़ा मंगल हर भक्त के लिए खास होता है. हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, श्रीराम से हनुमान जी की पहली मुलाकात ज्येष्ठ माह में मंगल के दिन ही हुई थी, इसलिए इस दिन को बड़ा मंगल के रूप में मनाया जाता है. आज ज्येष्ठ माह का चौथा और अंतिम बड़ा मंगल है. मान्यता है कि इस दिन हनुमान अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं. इस पूजन विधि से प्रसन्न होंगे बजरंग बली बड़े मंगल पर हनुमान पूजा का खास महत्व होता है. इस दिन हनुमान जी के समक्ष घी का दीपक जलाएं और उन्हें गुलाब की माला अर्पित करें. आज के दिन बजरंग बाण का पाठ करने से हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इस दिन बजरंग बली के साथ 108 बार प्रभु श्रीराम का नाम लेने हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और भक्तो को हर तरह के संकट से दूर रखते हैं. बड़े मंगल के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है.
Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









