
Bachpan Ka Pyaar सॉन्ग रिलीज, बादशाह संग सहदेव दिरदो का दिखा स्वैग, झूमने को होंगे मजबूर
AajTak
गाने में सहदेव का कूल और डैशिंग अवतार खने को मिलता है. सहदेव गाने में किसी रॉकस्टार की तरह परफॉर्म करते नजर आते हैं. सहदेव ने इस गाने में भी अपनी वायरल लाइन्स को गाया है. गाने के बोल बादशाह ने लिखे हैं. म्यूजिक दिया है हितेन ने. गाने की धुन काफी पैपी है, जो कि आपको झूमने पर मजबूर कर देती है.
सोशल मीडिया पर वायरल सॉन्ग बचपन का प्यार की पॉपुलैरिटी को हर कोई भुनाना चाहता है. छत्तीसगढ़ के सहदेव दिरदो की आवाज में वायरल ये सॉन्ग सभी को नाचने पर मजबूर कर रहा है. मशहूर रैपर बादशाह ने भी सहदेव दिरदो के साथ कोलैबोरेशन में इस गाने को अपने स्टाइल में रीक्रिएट किया. अब ये गाना रिलीज हो चुका है.
जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










