
Ayodhya Ram Mandir: कपड़े, गोल्ड के साथ-साथ स्पेयर पार्ट तक... 22 जनवरी को दिल्ली के इन 50 बाजारों में बम्पर छूट!
AajTak
अयोध्या राम मंदिर (Ram Mandir) के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर 22 जनवरी को दिल्ली के 50 से ज्यादा बाजारों में ग्राहकों के लिए स्पेशल छूट का ऐलान किया गया है.
अयोध्या राम मंदिर (Ram Mandir) के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर 22 जनवरी को दिल्ली के 50 से ज्यादा बाजारों में ग्राहकों के लिए स्पेशल छूट (Special Discount) का ऐलान किया गया है. इस दिन खरीदारी करने वाले कस्टमर को समानों पर छूट (Discounts on Products) की पेशकश की जाएगी. अग्रणी व्यापारिक संगठन, चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) की ओर से यह घोषाणा की है. दिल्ली में खुदरा विक्रेताओं ने 22 जनवरी को कारोबार को और बढ़ाने के लिए ये खास छूट की योजना बनाई है.
सीटीआई के अध्यक्ष ब्रिजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने कहा कि थोक बाजारों में बहुत कम लाभ मार्जिन पर काम हो रहा है, फिर भी व्यापारियों ने लोगों को कुछ छूट देने के लिए रणनीति बनाई है. कमला नगर मार्केट के चेयरमैन नितिन गुप्ता ने कहा है कि 22 जनवरी को ज्यादातर दुकानदार 10% तक डिस्काउंट देंगे. इसके अलावा बाकी मार्केट में भी छूट दी जाएगी.
छूट पर भी मिलेगी एक्स्ट्रा डिस्काउंट ब्रिजेश गोयल के मुताबिक, करोल बाग टैंक रोड मार्केट के पूर्व अध्यक्ष रमेश आहूजा ने कहा कि जींस, टी-शर्ट, जैकेट और ट्रैकसूट जैसे उत्पादों पर 3-5 फीसदी की अतिरिक्त छूट रहेगी. वहीं फेडरेशन ऑफ लाजपत नगर ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप अरोड़ा ने बताया कि कस्टमर्स को करीब सभी वस्तुओं पर छूट मिल सकती है. फिर भी व्यापारी अपने उत्पादों पर 8-10% की अतिरिक्त छूट पा सकेंगे.
सोने की खरीदारी पर भी छूट कश्मीरी गेट मार्केट के अध्यक्ष विनय नारंग ने ऑटो स्पेयर पार्ट्स और वाहनों पर 4% की एक्स्ट्रा डिस्काउंट की भी योजना बनाई है. चांदनी चौक स्थित दरीबा ज्वेलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष तरुण गुप्ता ने सोने और आभूषणों की खरीद पर 1 फीसदी की अतिरिक्त छूट मिलेगी. फुटवियर व्यापारियों के नेता रविंदर उचाना ने अपने व्यापारिक समुदाय से ग्राहकों को 5% की स्पेशल छूट देने को कहा है.
यहां पर भी छूट की गुंजाइश अन्य बाजारों के व्यापारिक नेताओं ने भी विशेष प्रोत्साहन प्रदान करके इस अवसर को यादगार बनाने की योजना बनाई है. खारी बावली एसोसिएशन और रोहिणी बाजार जैसे स्थानों के व्यापारियों से भी उनकी वस्तुओं पर क्रमशः 10% और 5% तक की छूट प्रदान करने की उम्मीद की जा रही है. दिल्ली के व्यापारियों की यह पहल राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मनाने एक अलग प्रयास है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








