
Ayodhya Deepotsav LIVE: 'उन्होंने गोलियां चलवाईं, हम दीप जला रहे', अयोध्या से CM योगी का सपा पर निशाना
AajTak
अयोध्या में सरयू नदी के 56 घाटों पर दीपोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 35 हजार वॉलंटियर रामनगरी को दीपों की रोशनी से रोशन करने के लिए हैं. सूर्यास्त के साथ ही दीपों को प्रज्वलित कर दिया जाएगा.
रामनगरी अयोध्या में 9वें दीपोत्सव की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. राम की पैड़ी समेत सरयू तट पर बने 56 घाटों पर 28 लाख से अधिक दीप सजाए गए हैं. इनमें 26 लाख 11 हजार 101 प्रज्वलित दीयों का कीर्तिमान स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम यहां पहुंच चुकी है. सूर्यास्त होते ही दीये प्रज्वलित कर दिए जाएंगे.
इससे पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे. उन्होंने यहां पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के स्वरूपों का रामकथा पार्क हेलीपैड पर अगवानी की. यहां राम जानकी की वंदना के साथ भरत मिलाप भी हुआ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामकथा पार्क के मंच पर श्रीराम का राजतिलक किया. श्रीराम राज्याभिषेक समारोह के दौरान रामकथा पार्क जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा. सीएम योगी ने श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और गुरु वशिष्ठ का भी तिलक कर माल्यार्पण किया और आरती उतारी.
LIVE UPDATES-
- योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा, 'आज प्रदेश में कानून का राज है. पहले त्योहारों के समय दंगे होते थे. पहले लोग सोच नहीं सकते थे कि प्रदेश में शांति हो भी सकती है. आठ साल के बाद यूपी माफियाराज और गुंडाराज से मुक्त हो चुका है. अब प्रदेश के सामने पहचान का संकट नहीं है. अब अपराधी भयभीत हैं. किसान खुशहाल हैं. युवाओं के लिए अवसर हैं और महिलाएं सुरक्षित महसूस करती हैं. हर हृदय में उत्साह और उमंग है.'
- सीएम योगी ने कहा, 'हर दीप हमें याद दिलाता है कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं हो सकता. सत्य की नियति होती है विजयी होने की. विजयी होने की उस नियति के साथ सनातन धर्म लगातार 500 वर्षों तक संघर्ष करता रहा. उन संघर्षों की परिणति स्वरूप अयोध्या में भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण हुआ.'
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दीपोत्सव के मौके पर अपने संबोधन में बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलवाते हैं वो राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा मे नहीं आते हैं. उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर ना बने इसके लिए अधिवक्ता खड़े किए. उन्होंने गोली चलाई, हम दीप जला रहे हैं. उन्होंने अयोध्या को फैजाबाद बनाया था, हमने फिर से अयोध्या बना दिया.'

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







