
Ayodhya: राम मंदिर में राम-सीता ही नहीं प्रमुख हिंदू-साधु संतों की मूर्तियां भी होंगी स्थापित
AajTak
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. मंदिर का निर्माण दिसंबर 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है. भगवान राम की प्रतिमा को जनवरी 2024 तक गर्भगृह में स्थापित कर दिया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच अगस्त 2020 को मंदिर का शिलान्यास किया था. अब तक मंदिर के निर्माण का 40 फीसदी काम पूरा हो गया है.
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के निर्माण में 1,800 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कई घंटों तक चली बैठक के बाद मंदिर से जुड़े नियमों और मैनुअल को मंजूरी दी. बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन किया गया था.
यहां फैजाबाद सर्किट हाउस में हुई बैठक में ट्रस्ट के सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंदिर परिसर में प्रमुख हिंदू साधु-संतों की प्रतिमाओं को भी जगह दी जाएगी.
विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर ट्रस्ट ने सिर्फ राम मंदिर के निर्माण के लिए ही 1,800 करोड़ रुपये के खर्च होने का अनुमान जताया है. ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का कहना है कि इस मामले से जुड़े संबंधित लोगों के सुझावों के बाद बैठक में ट्रस्ट के नियम-कायदों को अंतिम रूप दिया गया.
उन्होंने कहा कि ट्रस्ट ने प्रमुख हिंदू साधु-संतों की प्रतिमा और रामायण काल के मुख्य किरदारों की प्रतिमाओं को लगाने का भी फैसला किया है. राय ने कहा कि इस बैठक में ट्रस्ट के 15 सदस्यों में से 14 सदस्य मौजूद रहे.
इस दौरान बैठक में निर्माण समिति के सदस्य नृपेंद्र मिश्रा, ट्रस्ट चेयरमैन महंत नृत्यगोपाल दास, कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि, सदस्य उडुपी पीठाधीश्वर, विश्वतीर्थ प्रसन्नाचार्य, डॉ. अनिल मिश्रा, महंत दिनेंद्र दास, कामेश्वर चौपाल और पदेन सदस्य जिलाधिकारी नीतीश कुमार मौजूद रहे जबकि केशव पराशरण, युगपुरुष परमानंद, विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा और गृह विभाग के प्रमुख सचिव, संजय कुमार वर्चुअल रूप से बैठक में शामिल हुए.
राय ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण दिसंबर 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है. भगवान राम की प्रतिमा को जनवरी 2024 में मकर संक्रांति के मौके पर गर्भगृह में स्थापित करने की उम्मीद है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच अगस्त 2020 को राम मंदिर का शिलान्यास किया था.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







