
Auto Expo हुआ अब 'भारत मोबिलिटी एक्सपो'! भारत मंडपम में होगा महाआयोजन, जानें पूरी डिटेल
AajTak
2025 Bharat Mobility Expo का आयोजन नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में किया जाएगा. 17 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक चलने वाले इस महाआयोजन में देश-दुनिया से आए तमाम दिग्गज वाहन निर्माता कंपनियां हिस्सा लेंगी. इस बार लोगों की निगाहें टाटा, मारुति और होंडा के आने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों पर होंगी.
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से कारों का महाबाजार सजने वाला है. हर बार की तरह इस बार भी नए साल के शुरू होते ही जनवरी की सर्दियों के बीच कार-बाइक्स प्रेमी ऑटो एक्सपो का लुत्फ ले सकेंगे. लेकिन ऑटो इंडस्ट्री के इस महाआयोजन को अब भारत मोबिलिटी एक्सपो (Bharat Mobility Expo) के नाम से जाना जाएगा. इस मोटर शो की टाइमिंग और शिड्यूल की पूरी जानकारी सामने आ चुकी है.
कहां होगा आयोजन:
2025 भारत मोबिलिटी एक्सपो का आयोजन नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जाएगा. ये इस एक्सपो का सेकंड एडिशन है, पिछले साल भी इसी वेन्यू में मोटर शो लगाया गया था. इस बार ये एक्सपो 17 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक चलेगा. इस आयोजन में देश वाहन निर्माताओं के अलावा दुनिया भर के कई दिग्गज कार, बाइक कंपनियां और कंपोनेंट्स मेकर शिरकत करेंगे. आम जनता के लिए मोटर शो चार दिनों तक चलेगा. जिसका शिड्यूल इस प्रकार है.
आम जनता के लिए मोटर शो की टाइमिंग:
शामिल होंगे ये कार ब्रांड:
भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में फोर व्हीलर सेग्मेंट के कई एक्जीबीटर्स हिस्सा लेने जा रहे हैं. जिसमें बीएमडब्ल्यू, बीवाईडी, हुंडई, इसुजु, किआ, लेक्सस, महिंद्रा, मारुति सुजुकी, मर्सिडीज-बेंज, मॉरिस गैरेज, पोर्श, स्कोडा, टाटा मोटर्स, टोयोटा, विनफास्ट और फॉक्सवैगन जैसे ब्रांड्स के नए वाहन पेश होंगे.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








