Auto Expo में Kia का बड़ा दांव! एक साथ पेश की इलेक्ट्रिक SUV और 'पुलिस कार'
AajTak
Kia ने इस ऑटो एक्सपो में अपने पोडियम में एक Carens बेस्ड पुलिस कार और एंबुलेंस को भी पेश किया है. इसके साथ ही ब्रांड ने परपज-बिल्ट व्हीकल या पीबीवी सेगमेंट में प्रवेश किया है.
ग्रेटर नोएडा में चल रहे 16वें ऑटो एक्सपो में साउथ कोरियन वाहन निर्माता कंपनी किआ ने अपनी नई EV9 कॉन्सेप्टऔर नए KA4 एमपीवी के साथ अपने विस्तृत व्हीकल रेंज को पेश किया है. इसके साथ ही कंपनी ने भविष्य में 2000 करोड़ रुपये के निवेश की भी घोषणा की है, ताकि मोबिलिटी को बढ़ावा दिया जा सके. कंपनी का कहना है कि इस निवेश का उपयोग EV से जुड़े रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D), इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और विनिर्माण के लिए किया जाएगा.
किया के पोडियम पर कैरेन्स को एक पुलिस वैन और एंबुलेंस के रूप में भी पेश किया गया, जो कि सेग्मेंट में परपज बिल्ट व्हीकल्स (पीबीवी) के तौर पर है. ब्रांड ने ऑटो एक्सपो के 16वें संस्करण में अपने ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट- किआ कॉन्सेप्ट EV9 को पेश किया. वहीं Kia KA4, एक लक्ज़री RV के तौर पर पेश की गई है, जिसे कंपनी ने आधुनिक डिजाइन, वर्ल्ड क्लास सेफ्टी, इनोवेशन और एडवांस्ड ड्राइव डायनेमिक्स जैसे फीचर्स से लैस किया है.
किआ इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, ताई-जिन पार्क ने कहा, "किआ हमेशा से आगे बढ़ने वाला ब्रांड रहा है, जो ऑटोमोटिव इंडस्ट्री के स्थापित मानदंडों को चुनौती देने से कभी पीछे नहीं हटता है. हम जिन पर्यावरणीय चिंताओं का सामना कर रहे हैं, उनका मुकाबला करने के लिए आज की दुनिया एक नए उपाय की तलाश में है. मुझे खुशी है कि हम अपने विशिष्ट सस्टनेबिलिटी मोबिलिटी समाधानों को प्रदर्शित करने में सक्षम हैं. ''
उन्होंने आगे कहा, "EV6 के लॉन्च के साथ, हमने भारत में अपनी इलेक्ट्रीफिकेशन यात्रा शुरू की और आज, कान्सेप्ट EV9 को प्रदर्शित करके हम भविष्य में अपने नजरिए को साफ कर रहे हैं. इसके अलावा KA4 के साथ, हम लोकप्रिय यूवी सेगमेंट में अपनी मजबूती दिखाना चाहते हैं. इस बड़े रिक्रिएशनल व्हीकल में बोल्ड डिजाइन एवं इंजन क्षमता, सेफ्टी और लक्जरी फीचर्स दिए गए हैं."

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










