
ATS को देखते ही डेटा डिलीट करने लगा आरिफ, डायरी में कोडेड एंट्री और Swiss मैसेज एप... दिल्ली ब्लास्ट में नए खुलासे
AajTak
फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी में डॉ उमर और डॉ मुजम्मिल के कमरों से बरामद नोटबुक और डायरियों में कोडेड एंट्री, नाम और कई न्यमेरिकल सीक्वेंस हैं. ये एक गहरी साजिश की ओर इशारा करता है. इस बीच इस धमाके के लिंक कानपुर और हापुड के डॉक्टर और प्रोफेसर से जुड़ गया है.
दिल्ली धमाकों की जांच के सिलसिले में जब यूपी एटीएस मोहम्मद आरिफ मीर के ठिकाने पर पहुंची तो वह तुरंत अलर्ट हो गया. इस शख्स ने अपने मोबाइल से डाटा डिलीट करना शुरू कर दिया. लेकिन एटीएस के अधिकारियों ने इस शख्स को दबोच लिया. और वह अपने मकसद में नाकाम रहा.
32 साल का मोहम्मद आरिफ मीर मेडिकल स्टूडेंट है और यूपी के कानपुर में पढ़ाई कर रहा था.
यूपी एटीएस के अधिकारी ने बताया कि बाद में एटीएस ने नजीराबाद के अशोक नगर स्थित आरिफ के किराए के मकान की तलाशी ली और पूछताछ के लिए उसे दिल्ली ले जाने से पहले फोरेंसिक जांच के लिए उसका मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त कर लिया.
अधिकारी ने कहा, "दिल्ली विस्फोट मामले में पहले से गिरफ्तार लोगों से उसका आमना-सामना कराए जाने की संभावना है."
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के खगुर सदीवाड़ा इलाके का रहने वाला आरिफ जीएसवीएम की पूर्व प्रोफेसर डॉ. शाहीन सईद द्वारा किए गए खुलासे के बाद एटीएस के रडार पर आया, डॉ शाहीन को फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है.
सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में विस्फोट वाले दिन आरिफ़ डॉ. शाहीन के नेटवर्क से कथित तौर पर जुड़े लोगों के साथ संपर्क में था. इसमें उसका भाई परवेज भी शामिल था.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









