
ATM मशीन के पास की गई एक गलती से हो जाएंगे कंगाल, भयंकर स्कैम चल रहा है
AajTak
ATM Scam: स्कैमर्स तरह-तरह की चाल चलकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं. ऐसा ही एक स्कैम लोगों को ATM के जरिए टार्गेट करना है. दरअसल, स्कैमर्स ATM के आसपास अपना नंबर लिख देते हैं, जिससे लोग उसे कस्टमर केयर का नंबर समझ बैठते हैं. हाल में ऐसे एक मामले में शिकार हुई पीड़ित ने कई हजार रुपये गंवा दिए हैं. आइए जानते हैं पूरा मामला.
ATM Scam: लोगों को फंसाने के स्कैमर्स तरह-तरह की चाल चलते हैं. ऐसा ही कुछ हाल में एक महिला के साथ हुआ, जिन्हें स्कैमर्स ने ATM के फ्रॉड में फंसा लिया. मामला इस महीने की शुरुआत का है. पीड़ित महिला दिल्ली के मयूर विहार इलाके की रहने वाली हैं. पीड़िता ATM से पैसे निकालने गई थी.
इस दौरान उनका कार्ड ATM में फंस गया. इसके बाद पीड़िता ने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया, तो उनके साथ स्कैम हो गया. स्कैमर्स ने उनके साथ 21 हजार रुपये की लूट की है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला और कैसे स्कैमर्स लोगों के साथ खेल कर रहे हैं.
ये घटना इस महीने की शुरुआत की है. पीड़िता ATM से पैसे निकालने के लिए पहुंची थी, लेकिन उनका कार्ड ATM में फंस गया. चूंकि उस ATM में कोई गार्ड नहीं था. पीड़िता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी जानकारी में बताया कि उन्हें ATM की दीवार पर एक नंबर मिला.
यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम से सीखा चोरी का तरीका... ऐसे ATM मशीन से निकाल लेता था लोगों के पैसे
ATM के बाहर मौजूद एक शख्स ने उनसे कहा कि ये एजेंट का कॉन्टैक्ट नंबर है. इसके बाद पीड़िता ने उस नंबर को डायल किया, जिसके बाद उस फर्जी एजेंट ने उन्हें रिमोटली ATM को स्विच ऑफ करने की सलाह दी, जिससे वो अपने कार्ड को बाहर निकाल पाएंगी. इसके लिए स्कैमर ने उन्हें कुछ स्टेप फॉलो करने के लिए कहा.
हालांकि, फर्जी एजेंट के बताए स्टेप्स को फॉलो करने के बाद भी पीड़िता का ATM कार्ड बाहर नहीं आया. फर्जी एजेंट ने उन्हें आश्वासन दिया कि अगले दिन इंजीनियर्स उनका कार्ड ATM से निकालकर उन्हें वापस कर देंगे. बाद में पीड़िता ने पाया कि उनके बैंक अकाउंट से पैसे विड्रॉ कर लिए गए हैं और ATM पर उनका कार्ड भी नहीं है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










