
ATM ने दिया धोखा... शिकायत भी अनसुनी, फिर एक ई-मेल पर मुआवजा लेकर दौड़ा बैंक!
AajTak
RBI Action on Bank: ATM से पैसा नहीं मिला और अकाउंट से कट भी गया. धीरेंद्र को लगा कि शायद बैंकिंग सिस्टम में कोई Error है, अगले कुछ घंटे में पैसे वापस आ जाएंगे. 24 घंटे बीत गए, 48 घंटे भी बीत गए, लेकिन अमाउंट बैंक में क्रेडिट नहीं हुआ.
धीरेंद्र को कैश की जरूरत थी, वो अपने घर से निकले और सीधे केनरा बैंक (Canara Bank) के ATM पहुंचे, उन्हें 7000 रुपये निकालना था, ATM में कार्ड स्वैप किया, और फिर सही से पिन डाला, 15 सेकंड इंतजार भी किया... लेकिन पैसा नहीं निकला. धीरेंद्र परेशान हो गए, क्योंकि तुरंत SBI से मैसेज आ गया कि आपके अकाउंट से 7000 रुपये डेबिट हो गया. धीरेंद्र का सेविंग अकाउंट SBI में है.
लखनऊ निवासी धीरेंद्र ही नहीं, किसी के साथ भी ऐसी घटना होने पर वो परेशान हो जाएगा. क्योंकि पैसा भी नहीं मिला और अकाउंट से भी कट गया. धीरेंद्र को लगा कि शायद बैंकिंग सिस्टम में कोई Error है, अगले कुछ घंटे में पैसे वापस आ जाएंगे. 24 घंटे बीत गए, 48 घंटे भी बीत गए, लेकिन अमाउंट बैंक में क्रेडिट नहीं हुआ.
जिम्मेदारी से भाग रहा था बैंक
धीरेंद्र ने पहले केनरा बैंक के ATM डिपार्टमेंट से संपर्क किया, उन्हें कहा गया कि आप अपने बैंक से संपर्क कीजिए, धीरेंद्र ने बताया लगातार तीन बार SBI में इस मामले को लेकर शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान ने निकला. फिर इस मामले को लेकर वो SBI के ब्रांच के मैंनेजर के पास भी पहुंचे, वहां भी कोई एक्शन नहीं हुआ. अपनी शिकायत में धीरेंद्र लगातार बताते रहे, ATM से पैसा निकला ही नहीं, ATM से लगे CCTV कैमरे इसके सबूत हैं. फिर बैंक उनकी समस्या का समाधान कोई नहीं कर रहा है. उन्होंने बैंक स्टैटमेंट भी सबूत के तौर पर दिया, जिसमें 7000 रुपये डेबिट होने का जिक्र था.
सवाल ये उठता है कि फिर पैसा कहां चला जाएगा? जिसका पैसा था, उसे मिला नहीं, जिसको जवाब देना था, वो जिम्मेदारी से बच रहे थे. धीरेंद्र को कुछ सूझ नहीं रहा था कि अब क्या किया जाए, बैंक तो उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहा था. उसके बाद धीरेंद्र ने पूरे मामले की RBI से शिकायत की. ई-मेल में धीरेंद्र ने सबूत के साथ बैंक से ढुलमुल रवैये का भी जिक्र किया. ये मामला अगस्त- 2025 का था, धीरेंद्र ने बताया कि कैसे लगातार शिकायत के बाद भी बैंक ने ग्राहक की मदद नहीं की. अभी तक उनका पैसा नहीं लौटाया गया है.
RBI का चला डंडा

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










