
ATM के पास जरा सी चूक, फिर अकाउंट से निकल गए डेढ़ लाख रुपये
AajTak
बेगूसराय में साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठग गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से एटीएम कार्ड और पासबुक बरामद की है. गिरोह ने बेगूसराय में एटीएम कार्ड बदलकर करीब डेढ़ लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी. पुलिस का कहना है कि गिरोह के तीन अन्य लोगों की पहचान की गई है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम काम कर रही है.
बिहार के बेगूसराय में पहली बार साइबर थाना खुलने के बाद पुलिस ने साइबर ठग गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने गिरोह के सरगना को पटना जिले से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से एटीएम कार्ड और पासबुक बरामद की है. गिरोह ने बेगूसराय में एटीएम कार्ड बदलकर करीब डेढ़ लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी.
दरअसल, बेगूसराय में दो माह पहले साइबर थाने की शुरुआत की गई थी. साइबर थाने के उद्घाटन के साथ ही इस साल 20 अगस्त को पहला मामला दर्ज हुआ था. जानकारी के मुताबिक, पश्चिम चंपारण के रहने वाले कुंदन ठाकुर ट्रैफिक चौक पर यूको बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए थे. इस दौरान धोखे से बदमाशों ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और डेढ़ लाख रुपए निकाल ली.
दो महीने के जांच के बाद आरोपी गिरफ्तार
साइबर ठग के रुपये निकलते ही कुंदन ने साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई. इसके बाद एसपी योगेंद्र कुमार ने साइबर विभाग के डीएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया. इसके बाद टीम ने दो महीने के तकनीकी जांच के बाद पटना के बख्तियारपुर से मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है.
मामले में एसपी ने कही ये बात
एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार मनीष कुमार अपने साथियों के साथ एटीएम मशीन के पास रहते हैं. इस दौरान जब कोई ग्राहक एटीएम से रुपये निकालने आता है, तो गैंग के लोग धक्का देकर एटीएम धोखे से बदल लेता है और फिर वह मशीन से स्वेप कर राशि निकाल लेता है. गैंग के सदस्य के गिरफ्तारी से साइबर ठगी के मामले में कमी आएगी. इसके तीन अन्य साथियों की भी पहचान कर ली गई है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम काम कर रही है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.









