
Atiq and Ashraf Shootout: शूटर भतीजे की करतूत ने उड़ाए होश, अरुण के चाचा ने कही ये बातें
AajTak
Atiq and Ashraf Murder Case: अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले तीन शूटर्स में एक अरुण को लेकर उसके चाचा ने कई बातें कही हैं. उन्होंने अरुण के स्वभाव, क्राइम रिकॉर्ड और वारदात से एक सप्ताह पहले पानीपत पहुंचने तक की कहानी बयां की है. उसने माफिया बंधुओं की हत्या क्यों की, इसको लेकर वो भी हैरान हैं.
माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या करने वाले तीन शूटर्स में एक अरुण मौर्या भी है. वो वर्तमान में यूपी के कासगंज में रह रहा था, जबकि उसका जन्म पानीपत के विकास नगर की गली नंबर 14 में हुआ था. इस हत्याकांड के एक सप्ताह पहले वो पानीपत में दोस्त की शादी की बात कहकर घर से निकला था. उसके बारे में उसके चाचा ने कई हैरान कर देने वाली कही हैं.
उसके चाचा सुनील ने बताया कि दसवीं क्लास तक अरुण ने पानीपत में ही पढ़ाई की थी. इसके बाद वो यूपी चला गया था. करीब 1 सप्ताह पहले वो पानीपत में उसके घर आया था. यहां उसने घर में किसी से कोई बातचीत नहीं की. उसने अपने दोस्तों से कहा था कि वो शादी में किसी दोस्त के पास दिल्ली जा रहा है. इसके बाद अरुण का फोन स्वीच ऑफ हो गया था.
'कभी ऐसा करेगा, ये किसी ने भी नहीं सोचा था'
सुनील का कहना है कि उस पर पानीपत में केस दर्ज हैं. कई बार वो हथियार रखने के मामले में जेल जा चुका था. उसने अतीक अहमद और उसके भाई को क्यों मारा, इस बारे में हम लोगों को कोई जानकारी नहीं है. उसका किसी गिरोह से कोई संबंध भी नहीं था. वो पानीपत की एक फैक्ट्री में भी काम करता था. मगर कभी ऐसा करेगा, ये किसी ने भी नहीं सोचा था.
गौरतलब है कि माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की शनिवार रात तीन शूटर्स ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर हत्या कर दी थी. हत्या के बाद शूटर्स ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था. इसमें अरुण मौर्य उर्फ कालिया भी था. जब वो छोटा था, तभी उसके माता-पिता की मौत हो गई थी.
ये भी पढ़ें- अतीक-अशरफ को गोली मारने वाले शूटर लवलेश के बारे में बड़ी बातें

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









