
ASUS Vivobook S15 Review: AI फीचर और MacBook जैसी बैटरी लाइफ वाला Windows लैपटॉप
AajTak
ASUS Vivobook S15 Review: विंडोज लैपटॉप के साथ एक बड़ी समस्या बैटरी लाइफ की होती है, लेकिन हाल में ASUS Vivobook S15 OLED में हमें ये दिक्कत देखने को नहीं मिली. सिंगल चार्ज में आप इस मशीन को 12 से 15 घंटे तक आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही ये डिवाइस Copilot+ PC है. यानी आपको इस पर कई AI फीचर्स मिलेंगे.
Microsoft ने इस साल Copilot + PC को लॉन्च किया है. इस कैटेगरी का एक पीसी हम पिछले कुछ दिनों से इस्तेमाल कर रहे हैं. हम बात कर रहे हैं ASUS Vivobook S15 OLED लैपटॉप की. इसके नाम से ही आप इसकी कुछ खासियतों से रू-ब-रू हो गए होंगे. जैसे इसमें 15-inch का OLED डिस्प्ले मिलता है.
चूंकि, ये लैपटॉप वीवोबुक का हिस्सा है, तो ब्रांड ने इसे काफी पतला, हल्का और आकर्षक लुक दिया है. ये ASUS के गेमिंग लैपटॉप की तरह भारी-भरकम नहीं लगता है. आइए जानते हैं ASUS Vivobook S15 हमें इस्तेमाल में कैसा लगा?
हम ASUS Vivobook S15 का Qualcomm वर्जन इस्तेमाल कर रहे थे. चौंकिए नहीं, ये वहीं क्वालकॉम है जिसके प्रोसेसर आपके स्मार्टफोन और टैबलेट्स में इस्तेमाल होते हैं. प्रोसेसर पर हम आगे बात करेंगे, पहले लैपटॉप के डिजाइन पर चर्चा कर लेते हैं. इसमें आपको 15.6-inch का OLED पैनल मिलता है.
कंपनी ने इसे काफी पतला बनाया है. हालांकि, इसका वजन 1.4 किलोग्राम के आसपास है, लेकिन देखने में आपको ये बहुत हल्का लगेगा. इसकी बटन्स RGB लाइटिंग के साथ आती हैं और उनकी क्वालिटी शानदार है. टाइपिंग के दौरान ये बहुत ही लाइट फील होती हैं.
यह भी पढ़ें: IZI Sky Pro Drone Review: सेग्मेंट का बेहतरीन ड्रोन, 4K रिकॉर्डिंग से लेकर 5Km की रेंज
देखने में ये डिवाइस काफी प्रीमियम लगता है, जो एक सामान्य यूजर के लिए है भी. इसमें आपको कैमरा शटर दिया गया है, जो प्राइवेसी की नजर से बहुत महत्वपूर्ण है. यानी आपको कैमरे को एक शटर की मदद से ढक सकते हैं. कुल मिलाकर हमें ये डिवाइस डिजाइन के मामले में काफी पसंद आया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










