
Astro Tips for Success in Bollywood: बॉलीवुड में सफलता के लिए क्या उपाय करें? ज्योतिषाचार्य से जानें
AajTak
Astro Tips for Success in Film Industry: बॉलीवुड में तलाश रहे हैं सफलता के अवसर? क्या आपको तमाम प्रयासों के बावजूद फिल्मी दुनिया में सफलता नहीं मिल पा रही है? एक्टिंग फील्ड में काफी स्ट्रगल कर रहे हैं तो ऐसे में क्या करना चाहिए? पंडित प्रवीण मिश्र आपके लिए लेकर आए हैं इससे जुड़े सरल उपाय. प्रवीण मिश्र के अनुसार, फिल्मी दुनिया में सफलता को लेकर परेशान हैं तो मां लक्ष्मी को हर शुक्रवार के दिन नारियल अर्पित करें, सफेद मिठाई का भोग लगाएं और 11 कन्याओ को बांटें, शुक्रवार के दिन सफेद गाय को चारे में आटा मिला कर खिलाएं. प्रवीण मिश्र कहते हैं कि जीवन की अधिकांश गलतियां जल्दबाजी में लिए गए फैंसलों के कारण होती है; सोचें, विश्लेषण करें और फिर उस पर काम करें. देखें पूरी वीडियो.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










