Asteroid Day 2021: आज है विश्व Asteroid Day, जानिए इसका साइबेरिया की तुंगुस्का घटना से क्या है संबंध?
ABP News
आज के दिन दुनियाभर में World Asteroid Day मनाया जा रहा है. इसे रूस के साइबेरिया में तुंगुस्का नदी पर हुए सबसे बड़े दर्ज एस्टेरॉयड घटना के रूप में तुंगुस्का प्रभाव की वर्षगांठ के तौर पर मनाया जाता है.
नई दिल्लीः 30 जून को अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस (World Asteroid Day) के रूप में भी जाना जाता है. इसे रूस के साइबेरिया में तुंगुस्का नदी के पास हुए सबसे बड़े दर्ज एस्टेरॉयड घटना की वर्षगांठ के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य हमारे ब्रह्मांड के निर्माण में क्षुद्रग्रहों की भूमिका के बारे में जागरूकता को बढ़ाना है. पृथ्वी को क्षुद्रग्रहों के प्रभाव से बचाने के लिए विश्व क्षुद्रग्रह दिवस एक वैश्विक आंदोलन है. लोगों को क्षुद्रग्रहों के बारे में जागरुक करने के लिए आज के दिन दुनिया भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. भविष्य में क्षुद्रग्रहों के संसाधनों का उपयोग कैसे किया जाए, क्षुद्रग्रह भविष्य की खोज का मार्ग कैसे प्रदान करते हैं यह अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस के मुख्य उद्देश्य हैं.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












