
Assembly Election: UP में हिन्दुत्व, उत्तराखंड में PM मोदी का चेहरा, चुनावों को लेकर 5 राज्यों में क्या है BJP की रणनीति
AajTak
बीजेपी यूपी में मंडल, कमंडल और गरीब कल्याण की तीन सूत्रीय रणनीति बना काम कर रही है. मंडल से तात्पर्य है, गैर यादव ओबीसी जातियों को बीजेपी के साथ जोड़ना. निषाद पार्टी के रूप में बीजेपी को एक ग़ैरयादव ओबीसी के रूप मजबूत सहयोगी मिला है. अनुप्रिया पटेल पहले से ही बीजेपी के साथ हैं वो भी गैरयादव ओबीसी कुर्मी जाति कि बड़ी नेता हैं.
उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा के विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है. पंजाब को छोड़ कर बाकी चार राज्यों में बीजेपी की सरकार है. भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यूपी, उतराखंड, गोवा और मणिपुर में अपनी सरकारों को बचाने की है. उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में बीजेपी की सीधी टक्कर कांग्रेस से है. वहीं इस बार यूपी चुनाव में समाजवादी पार्टी ने मुकाबले को दो तरफा बनाने में अपनी पूरी ताकत लगा दी है. पंजाब में बीजेपी के पास खोने को कुछ नहीं और पहली बार वह बड़े भाई की भूमिका में 70 भी अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










