
Assam Floods: असम में जल 'प्रलय'!, बाढ़ से लगभग 24.92 लाख लोग प्रभावित
AajTak
असम में बाढ़ की स्थिति और बिगड़ गई है. मंगलवार को पांच लोगों की और मौत हो गई. राज्य में बाढ़ से लगभग 24.92 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. सर्वाधिक प्रभावित सिलचर जिले के अधिकांश भाग पानी में अब भी डूबे हुए हैं. अधिकारियों के अनुसार, सिलचर में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि मोरीगांव और धुबरी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है. इस तरह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 139 हो गई है. राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार, तीन लोग लापता भी हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य के 28 जिलों में 24.92 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. बेकी, कोपिली सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही थीं. जबकि, कुछ अन्य नदियों का पानी घट रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










