
Assam Flood: असम में बाढ़ से मचा हाहाकार, अब तक 108 लोगों की मौत, 30 जिलों के 35 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
AajTak
Assam Flood News: असम के अधिकांश प्रभावित जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. वहीं, कुछ जगहों पर पानी कम होने के बावजूद जमीन के बड़े हिस्से में पानी भर गया है. प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पूरी स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए हैं.
Assam Flood 2022: असम के कई जिलों में बाढ़ की वजह से भीषण तबाही मची हुई है. राज्य में सात लोगों की और जान चली गई, जिसके बाद बाढ़ से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 108 पर पहुंच गई है. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लगातार बाढ़ की स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए हैं. बीते दिन उन्होंने बाढ़ से प्रभावित सिल्चर का हवाई दौरा किया. 30 जिलों के 35 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हैं. हालांकि, एक दिन पहले यह आंकड़ा 32 जिलो में 54 लाख के पार था.
राज्य में बाढ़ की मौजूदा स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र असम में बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और इस चुनौती से निपटने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है. उन्होंने कहा, "सेना और एनडीआरएफ की टीमें बाढ़ प्रभावित इलाकों में मौजूद हैं. वे बचाव अभियान चला रहे हैं और प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं. वायुसेना ने निकासी प्रक्रिया के तहत 250 से अधिक उड़ानें भरी हैं"
सात और मौतों के बाद मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सात नई मौतें - कछार और बारपेटा से दो-दो और बजली, धुबरी और तामुलपुर जिलों से एक-एक रिपोर्ट की गई थीं. अब तक कुल 108 लोगों की मौत हो चुकी है.अधिकांश प्रभावित जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है क्योंकि कुछ जगहों पर पानी कम होने के बावजूद जमीन के बड़े हिस्से में पानी भर गया है. हवाई सर्वेक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री ने बराक घाटी क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की और घोषणा की कि वहां फंसे लोगों को निकालने के लिए सेना की अतिरिक्त टुकड़ियां सिल्चर कस्बे में भेजी जाएंगी.
मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक के बाद कछार जिले के सिल्चर में संवाददाताओं से कहा, "एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना और अन्य एजेंसियां बचाव अभियान चला रही हैं. लेकिन फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए सेना की अतिरिक्त टुकड़ियां कल पहुंचेंगी." हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने कॉलम तैनात किए जाएंगे. सरमा ने कहा कि भोजन, पानी की बोतलें और अन्य आवश्यक वस्तुओं के 30 पैकेट गुरुवार को भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों द्वारा बाढ़ प्रभावित सिलचर के विभिन्न स्थानों पर गिराए गए और यह अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा.
बाढ़ के चलते सड़क-पुल पर भी असर बता दें कि बाढ़ से असम में भारी नुकसान भी हुआ है. बाढ़ ने 173 सड़कों और 20 पुलों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है, जबकि बक्सा और दरांग जिलों में दो तटबंध टूट गए हैं और तीन क्षतिग्रस्त हो गए हैं. बाढ़ की इस दूसरी लहर में 100869.7 हेक्टेयर फसल क्षेत्र और 33,77,518 जानवर प्रभावित हुए हैं जबकि 84 जानवर दिन में बह गए. बक्सा, बारपेटा, विश्वनाथ, बोंगाईगांव, चिरांग, धुबरी, कोकराझार, लखीमपुर, मोरीगांव, नलबाड़ी, सोनितपुर, तामूलपुर और उदलगुरी से भी बड़े पैमाने पर कटाव की जानकारी है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








