
Asia Cup: विराट की नाबाद पारी, चमके सूर्यकुमार; देखें कैसे इंडिया ने HongKong को पछाड़ा
AajTak
सूर्यकुमार की प्रचंड, प्रतापी बल्लेबाजी, रात में सूर्य की तरह ही चमके सूर्यकुमार. टी-20 में बल्लेबाजी का तरीका क्या होना चाहिए, मानों अपनी टीम को बता रहे थे सूर्यकुमार. तहलका मचाते हुए इस बल्लेबाज ने ताबड़तोड़ 2 छक्के जड़ते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया. अगली गेंद फिर स्टैंड के बाहर गई. ये सूर्या का शौर्य था जो आखिरी ओवर में 26 रन लेकर आया. देखें इंडिया ने हॉन्ग कॉन्ग को कैसे पछाड़ा.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











