
Ashirwad Yatra: बक्सर में गरजे चिराग पासवान, कहा- जात-पात की राजनीति करते हैं CM नीतीश कुमार
ABP News
चिराग ने कहा कि बिहार के अनेक जिले बाढ़ से प्रभावित थे और नीतीश कुमार जातीय जनगणना के लिए दिल्ली गए थे. जितना समय मुख्यमंत्री कार्यालय में नहीं बिताते उससे ज्यादा समय पार्टी की राजनीति में बिताते हैं.
बक्सरः एलजेपी सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) इन दिनों आशीर्वाद यात्रा (Ashirwad Yatra) पर निकले हैं. शनिवार को वे बक्सर पहुंचे. यहां पहुंचते ही सबसे पहले उन्होंने बाबा बरमेश्वर नाथ का दर्शन किया फिर नया भोजपुर से गुजरते हुए उनका काफिला बक्सर पहुंचा. यहां पहुंचते ही शहर में रोड शो हुआ. कई जगहों पर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद चिराग पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. चिराग पासवान ने कहा कि जिस उद्देश्य से मैं इस यात्रा पर निकला हूं वह अब पूरा होता दिख रहा है. क्योंकि लोगों का अपार जनसमर्थन देखने को मिल रहा है. इसको लेकर मेरे हौसले और बुलंद हैं. इससे जाहिर होता है कि आने वाले समय में परिवर्तन होगा. उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें जातीय समीकरण की चिंता है, बिहार की बदहाल स्थिति की चिंता नहीं है.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












