
Ashes से IPL तक, सिडनी के रोमांच से KKR ने याद दिलाई धोनी वाली फील्ड!
AajTak
सिडनी टेस्ट के आखिरी दिन जैसी फील्डिंग सेट हुई थी, उसी पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक तस्वीर डाली. जब गौतम गंभीर ने महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में टेस्ट मैच जैसी फील्डिंग सेट की थी. ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गई.
Ashes 2022: एशेज़ सीरीज़ के चौथे टेस्ट मैच में ज़बरदस्त मुकाबला देखने को मिला. सिडनी में हुए इस मुकाबले में आखिरी दिन इंग्लैंड ने खुद को हार से बचा लिया. ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी विकेट के लिए भरपूर कोशिश की, सारे फील्डर्स भी आगे लगा लिए लेकिन विकेट नहीं मिला. सिडनी टेस्ट के आखिरी दिन जैसी फील्डिंग सेट हुई थी, उसी पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक तस्वीर डाली. जब गौतम गंभीर ने महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में टेस्ट मैच जैसी फील्डिंग सेट की थी. ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गई. साल 2016 में जब कोलकाता नाइट राइडर्स और राइज़िंग पुणे सुपरजाइंट्स का मुकाबला चल रहा था, तब केकेआर ने एमएस धोनी को रोकने के लिए ऐसी ही फील्ड सेट की थी और चारों ओर फील्डर बिछा दिए थे. That moment when a classic move in Test cricket actually reminds you of a T20 master stroke! #Ashes #KKR #AmiKKR #AUSvENG pic.twitter.com/D3XbMu83mf How blessed are those who 'get' Test Cricket. #Ashes pic.twitter.com/mM7LFVJ8Oy

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












